Parliament Session : सांसदों के शपथ ग्रहण के साथ 18वीं लोकसभा के पहले सत्र का आगाज

0
18

Parliament Session : 18वीं लोकसभा के पहले सत्र की शुरुआत हो चुकी है। तीन जुलाई तक चलने वाले सत्र के शुरुआती दो दिन नए सांसदों को शपथ दिलाई जा रही है। बुधवार को नए लोकसभा अध्यक्ष का चुनाव होगा, जबकि गुरुवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगी।

NEET Paper Leak Case : पटना में EOU के दफ्तर पहुंची CBI; जानिए आगे की प्लानिंग

सभी सांसद नए संसद भवन से बाहर निकले

18वीं लोकसभा के पहले सत्र (Parliament Session)  में शामिल होने के बाद सभी सांसद नए संसद भवन से बाहर निकले। सत्र के बाद बाहर निकलने के दौरान केंद्रीय मंत्री गिरीराज सिंह, कांग्रेस सांसद केसी वेणूगोपाल और सांसद के. सुरेश एक दूसरे का अभिवादन करते हुए दिखे।

राज्य मंत्रियों ने लोकसभा की सदस्यता की शपथ ली

18वीं लोकसभा का पहला सत्र सोमवार को शुरू हुआ, जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और कैबिनेट मंत्रियों के बाद राज्य मंत्रियों ने सदन की सदस्यता की शपथ ग्रहण की। राज्य मंत्रियों (स्वतंत्र प्रभार) राव इंद्रजीत सिह, डॉ जितेंद्र सिंह, अर्जुन राम मेघवाल और प्रतापराव जाधव ने सदन की सदस्यता की शपथ ग्रहण की।

इनके बाद अन्य राज्य मंत्रियों ने शपथ ग्रहण की जिनमें जितिन प्रसाद, श्रीपाद नाइक, पंकज चौधरी, किशन पाल, नित्यानंद राय, अनुप्रिया पटेल, वी सोमन्ना, चंद्रशेखर पेम्मासानी, एसपी सिंह बघेल, शोभा करंदलाजे और कीर्तिवर्धन सिंह शामिल हैं। राज्य मंत्रियों शांतनु ठाकुर, सुरेश गोपी, अजय टम्टा, बंडी संजय कुमार, कमलेश पासवान, भागीरथ चौधरी, संजय सेठ, दुर्गादास उइके, रक्षा खडसे, सुकांतो मजूमदार, सावित्री ठाकुर, तोखन साहू, राजभूषण चौधरी, भूपति राजू, हर्ष मल्होत्रा, निमुबेन बांभणिया और मुरलीधर मोहोल ने भी निचले सदन की सदस्यता ग्रहण की।

महाराष्ट्र से सदस्य निर्वाचित हुए प्रतापराव जाधव, रक्षा खडसे और मोहोल ने मराठी भाषा में शपथ ली। कर्नाटक से सदस्य निर्वाचित हुए शोभा करंदलाजे और वी सोमन्ना ने कन्नड़ में शपथ ग्रहण की। पेम्मासानी, बंडी सजय कुमार और भूपति राजू ने तेलुगू में शपथ ली। शांतनु ठाकुर और सुकांतो मजूमदार ने बांग्ला में, सुरेश गोपी ने मलयालम में और श्रीपाद नाइक ने कोंकणी भाषा में शपथ ली।

मध्य प्रदेश के बैतूल से सदस्य निर्वाचित हुए केंद्रीय आदिवासी कार्य राज्य मंत्री दुर्गादास उइके ने संस्कृत भाषा में शपथ ली। अन्य सभी मंत्रियों ने हिंदी भाषा में शपथ ली और किसी भी मंत्री ने अंग्रेजी में शपथ ग्रहण नहीं की।

मोदी जी ने संविधान को तोड़ने की कोशिश की: खरगे

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, “संविधान को बचाने के लिए हमने जो कोशिश की थी उसमें जनता हमारे साथ है लेकिन मोदी जी ने संविधान को तोड़ने की कोशिश की। इसलिए आज हम यहां एकत्रित होकर विरोध कर रहे हैं। यहां पर गांधी जी की प्रतिमा थी और हम यहीं पर विरोध कर रहे हैं… हर लोकतांत्रिक नियमों को तोड़ा जा रहा है इसलिए हम बता रहे हैं कि मोदी जी आज संविधान के तहत चलिए…”

सबसे पहले केंद्रीय मंत्रियों ने ली शपथ

एच. डी. कुमारस्वामी
पीयूष गोयल
जीतन राम मांझी
धर्मेंद्र प्रधान
राजीव रंजन (ललन) सिंह
सर्बानंद सोनोवाल
राम मोहन नायडू
प्रह्लाद जोशी
गिरिराज सिंह
ज्योतिरादित्य सिंधिया
भूपेंद्र यादव
गजेंद्र सिंह शेखावत
अन्नपूर्णा देवी
किरेन रिजिजू
मनसुख मंडाविया
जी किशन रेड्डी
चिराग पासवान
सी.आर. पाटिल
राव इंद्रजीत सिंह
जितेंद्र सिंह
अर्जुन राम मेघवाल
विज्ञापन

‘INDIA’ के नेताओं ने संविधान की प्रति लेकर विरोध प्रदर्शन किया

INDIA गठबंधन के नेताओं ने संसद परिसर में संविधान की प्रति लेकर विरोध प्रदर्शन किया। TMC सांसद कल्याण बनर्जी ने कहा, “हम इसलिए विरोध कर रहे हैं क्योंकि संविधान के प्रावधानों का उल्लंघन किया गया है। नरेंद्र मोदी सरकार ने संविधान का उल्लंघन किया है। जिस तरह से प्रोटेम स्पीकर की नियुक्ति की गई है, वह संविधान के प्रावधानों का स्पष्ट उल्लंघन है…”

इन्होंने भी ली शपथ

भाजपा नेता राधा मोहन सिंह, फग्गन सिंह कुलस्ते, राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी, शिवराज सिंह चौहान और मनोहर लाल खट्टर ने 18वीं लोकसभा के सदस्य के रूप में शपथ ली।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा के सदस्य के रूप में शपथ ली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को 18वीं लोकसभा के सदस्य के रूप में शपथ ली। मोदी इस महीने की शुरुआत में लगातार तीसरी बार सत्ता में लौटे हैं। मोदी और उनके मंत्रिपरिषद ने 9 जून को शपथ ली थी। मोदी का लोकसभा सदस्य के रूप में यह तीसरा कार्यकाल है। उन्होंने वाराणसी सीट बरकरार रखी, जिसे वे 2014 से जीतते आ रहे हैं। सदन के नेता के रूप में वे शपथ लेने वाले पहले व्यक्ति हैं। इससे पहले दिन मेंमहताब ने राष्ट्रपति भवन में नए सदन के सदस्य के साथ-साथ प्रोटेम स्पीकर के रूप में शपथ ली।

International yoga day 2024 : योग दिवस की उत्तराखंड में धूम, लोगों में दिखा उत्साह

LEAVE A REPLY