देहरादून। सहस्त्रधारा में नहाने गए दो युवक तेज बहाव में बह गए। युवकों के शव बरामद कर लिए गए हैं। जानकारी के अनुसार आज कंट्रोल रूम के माध्यम से थाना राजपुर पुलिस को सूचना मिली कि सहस्त्रधारा में नहाने के दौरान नदी के तेज बहाव की चपेट में आकर दो युवक नदी में बह गये हैं। सूचना पर थाना राजपुर से पुलिस बल तथा एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुँची तथा नदी में बहे युवकों की तलाश हेतु सर्च अभियान चलाया गया। घटना स्थल से 300 से 400 मीटर आगे पुलिस टीम द्वारा नदी में बहे दोनो युवकों के शव बरामद किये गये। युवकों की शिनाख्त इंद्रपाल पुत्र राम सुख निवासी सुल्तानपुरी, दिल्ली उम्र 35 वर्ष तथा भूपिंदर राणा पुत्र लालसिंह राणा निवासी अमन विहार, सुल्तानपुरी, दिल्ली, उम्र 36 वर्ष के रूप मे हुई। पुलिस के अनुसार दोनो युवक अपने अन्य मित्रों के साथ दिल्ली से देहरादून घूमने के लिये आये थे तथा आज सहस्त्रधारा में नहाने के दौरान उनके से एक युवक नदी के तेज बहाव की चपेट में आ गया। जिसे बचाने के लिये उसके दो अन्य साथियों ने नदी में छलांग लगा दी, परन्तु नदी का बहाव तेज होने के कारण उनमें से दो युवक नदी के तेज बहाव में बह गये तथा एक युवक को मौके पर मौजूद लोगों द्वारा नदी से बाहर निकाल लिया गया। पुलिस द्वारा दोनो मृतकों का पंचायतनामा भर पोस्टमार्टम हेतु शवों को मोर्चरी भिजवाया गया है।
खेल
मैराथन दौड़ में तनुश्री व नितिन ने मारी बाजी
जिला प्रशासन के तत्वाधान में आयोजित हुई मैराथन दौड़
देहरादून। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस रजत जयंती समारोह के अवसर पर जिला प्रशासन के तत्वाधान में...
क्राइम
युवती को चापड़ दिखाने वाला युवक गिरफ्तार
देहरादून। थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस के मुताबिक आज मंगलवार को 112 के माध्यम से राजीव नगर में एक व्यक्ति द्वारा एक लड़की को चांपड़...
राजनीति
आईटी पार्क भू आवंटनः सीएस से मिला कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल
राज्य सरकार की पारदर्शिता और नीतियां सवालों में: प्रीतम
देहरादून। आईटी पार्क की जमीन को प्राईवेट बिल्डर को 90 साल की लीज पर आबंटित...









