देहरादून। सीबीएसई द्वारा आयोजित जूनियर ट्रांसलेशन ऑफिसर की परीक्षा में दूसरे अभ्यर्थी की जगह परीक्षा देने पहुंचा अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार शनिवार को सीबीएसई द्वारा जूनियर ट्रांसलेशन ऑफिसर की परीक्षा का आयोजन किया गया था। उक्त परीक्षा हेतु क्लेमेंटटाउन क्षेत्र में बनाये गये परीक्षा केन्द्र आर्मी पब्लिक स्कूल में द्वितीय पाली में आयोजित की जा रही परीक्षा के दौरान एक अभ्यर्थी रिंकू पुत्र विनोद के स्थान पर एक अन्य व्यक्ति संदीप कुमार पुत्र विजेंद्र निवासी 428 गांव पटिया देवा सोनीपत हरियाणा परीक्षा देते हुए पकड़ा गया, जो BIOMETRIC उपस्थित से मिलान न होने पर पकड में आया, जिसके विरुद्ध आर्मी पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर तत्काल थाना क्लेमेंटटाउन में मुकदमा पंजीकृत करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
खेल
मैराथन दौड़ में तनुश्री व नितिन ने मारी बाजी
जिला प्रशासन के तत्वाधान में आयोजित हुई मैराथन दौड़
देहरादून। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस रजत जयंती समारोह के अवसर पर जिला प्रशासन के तत्वाधान में...
क्राइम
युवती को चापड़ दिखाने वाला युवक गिरफ्तार
देहरादून। थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस के मुताबिक आज मंगलवार को 112 के माध्यम से राजीव नगर में एक व्यक्ति द्वारा एक लड़की को चांपड़...
राजनीति
आईटी पार्क भू आवंटनः सीएस से मिला कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल
राज्य सरकार की पारदर्शिता और नीतियां सवालों में: प्रीतम
देहरादून। आईटी पार्क की जमीन को प्राईवेट बिल्डर को 90 साल की लीज पर आबंटित...










