देहरादून। अंतर्राज्यीय साईबर फ्रॉड गिरोह का भंडाफोड करते हुए दून पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार साईबर फ्रॉड से पीड़ित एक व्यक्ति ने थाना राजपुर पर तहरीर देते हुए बताया था कि कुछ लोगों ने उन्हें फेक कॉल कर उनके नाम से 50 लाख रुपये की लोटरी खुलने की बात बताते हुये उन्हे मैसेज के माध्यम से एक लिंक भेजते हुये जीती गयी धनराशी को उक्त लिंक के माध्यम से प्राप्त करने के सम्बन्ध में बताया गया तथा जब उनके द्वारा उक्त लिंक को क्लिक किया गया तो उक्त व्यक्तियो द्वारा उनके अकाउंट से 20 लाख रुपए धोखाधडी से निकाल लिये गए। शिकायत पर कारवाही करते हुए पुलिस टीम द्वारा मोबाइल सर्विलांस व मुखबिर की सूचना पर ऑनलाइन धोखाधड़ी की घटना में शामिल दो अभियुक्तो अमन निवासी मुजफ्फरनगर व ईशान त्यागी निवासी गाजियाबाद को आईएसबीटी हरिद्वार बायपास रोड से गिरफ्तार किया गया। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि अभियुक्तों द्वारा लॉटरी तथा अन्य लुभावने उपहार जीतने का लालच देकर लोगो को लिंक भेजकर ठगी की जाती थी। गिरोह का तीसरा सदस्य जबलपुर व बिहार में बैठकर पूरी ठगी को अंजाम देता है। जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम को गैर प्रान्त किया रवाना कर दिया गया है।
खेल
मैराथन दौड़ में तनुश्री व नितिन ने मारी बाजी
जिला प्रशासन के तत्वाधान में आयोजित हुई मैराथन दौड़
देहरादून। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस रजत जयंती समारोह के अवसर पर जिला प्रशासन के तत्वाधान में...
क्राइम
युवती को चापड़ दिखाने वाला युवक गिरफ्तार
देहरादून। थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस के मुताबिक आज मंगलवार को 112 के माध्यम से राजीव नगर में एक व्यक्ति द्वारा एक लड़की को चांपड़...
राजनीति
आईटी पार्क भू आवंटनः सीएस से मिला कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल
राज्य सरकार की पारदर्शिता और नीतियां सवालों में: प्रीतम
देहरादून। आईटी पार्क की जमीन को प्राईवेट बिल्डर को 90 साल की लीज पर आबंटित...










