माणा चमोली में आपदा स्थल से लौट सीएम ने की प्रेस वार्ता

0
68
CM Dhami

उत्तराखंड के चमोली ज़िले के माना में कल हिमस्खलन होने से 55 मजदूर फंस गए थे जिनमें से 48 लोगों को रेस्क्यू कर लिया गया आज सुबह उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आपदा स्थल पर पहुंचे वहां अधिकारियों से रेस्क्यू के बारे में जानकारी ली वापिस देहरादून आकर आपदा परिचालन केंद्र में अधिकारियों के साथ बैठक की

उसके बाद मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि 48 लोगों को रेस्क्यू कर लिया गया है सभी रेस्क्यू टीम लगी हुई है जल्द ही बचे हुए 7 मजदूरों को भी रेस्क्यू कर लिया जाएगा सरकार हर संभव प्रयास कर रही है मौसम खराब होने के चलते दिक्कतें आ रही है प्रधानमंत्री जी से फोन पर बात हुई है केंद्र से हर संभव मदद का भरोसा है और वायु सेना के हेलीकॉप्टर लगे हुए है जो पर्यटक है उनसे भी अपील की जा रही है कि मौसम को देखते हुए अपनी यात्रा करे कही ऐसी जगह ना जाए जहां मौसम ज़्यादा खराब है।

पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड

 

Reported By: Arun Sharma

LEAVE A REPLY