मंदिर में लगा श्रद्धालुओं का तांता

0
17
temple

देहरादून

नवरात्रि के तीसरे दिन मां दुर्गा के तृतीय स्वरूप मां चंद्रघंटा की पूजा-अर्चना श्रद्धालु पूरे श्रद्धा भाव के साथ कर रहे है।
मां चंद्रघंटा को साहस, पराक्रम और शक्ति की देवी भी माना जाता है।

हरिद्वार शहर से लगभग 14 किलो मीटर दूर घने जंगल के बीच
मां सुरेश्वरी देवी मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है।

यहां देश ही नहीं, विदेशों से भी भक्त मां के दर्शन करने पहुंचे हैं।
सुबह से ही मंदिर में पवित्र मंत्रोच्चार और घंटा-घड़ियाल की गूंज सुनाई दे रही है।

मां चंद्रघंटा को दूध, खीर या दूध से बनी चीजों का भोग लगाया जाता है।
मान्यता है कि ऐसा करने से धन, वैभव और ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है। साथ ही लाल गुलाब और लाल रंग मां को विशेष प्रिय है, इसलिए भक्त विशेष रूप से लाल वस्त्र पहनकर मां के चरणों में फूल अर्पित कर रहे हैं।

मंदिर प्रशासन के अनुसार, इस पावन अवसर पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। भक्तों की सुविधा के लिए स्वयंसेवक भी तैनात हैं।

देखे वीडियो:

 

तिवारी पुजारी सुरेश्वरी देवी मंदिर।

 

 

आशीष, मंदिर समिति सचिव सुरेश्वरी देवी मंदिर।

 

Reported By Rajesh Kumar

LEAVE A REPLY