देहरादून। विजिलेंस की टीम ने एक शिकायत पर कार्यवाही करते हुए चौकी इंचार्ज को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। विजिलेंस के मुताबिक पीड़ित ने सतर्कता अधिष्ठान सेक्टर देहरादून में एक शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके दोस्त और अन्य तीन लोगों के खिलाफ जावेद नाम के व्यक्ति ने बजांरावाला देहरादून में भूमि विवाद से संबंधित एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया है, जिसकी जांच आईएसबीटी चौकी इंचार्ज देवेंद्र खुगशाल के पास है। चौकी इंचार्ज ने गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे लगाकर बंद करने का भय दिखाकर जांच से उसके दोस्तों का नाम हटाए जाने के लिए 5 लाख रुपए रिश्वत की मांग की है। पीड़ित और उसके दोस्त रिश्वत नहीं देना चाहते हैं और चौकी प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई चाहते हैं। शिकायत पर सतर्कता अधिष्ठान सेक्टर देहरादून ने जांच किए जाने के बाद मामला सही पाए जाने पर तत्काल ट्रैप टीम का गठन किया। टीम ने कार्रवाई करते हुए उपनिरीक्षक देवेंद्र खुगशाल चौकी प्रभारी आईएसबीटी थाना पटेलनगर, देहरादून को पीड़ित से एक लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। निदेशक सतर्कता वी मुरुगेशन ने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है। मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। साथ ही ट्रैप टीम को नकद पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है।
खेल
मैराथन दौड़ में तनुश्री व नितिन ने मारी बाजी
जिला प्रशासन के तत्वाधान में आयोजित हुई मैराथन दौड़
देहरादून। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस रजत जयंती समारोह के अवसर पर जिला प्रशासन के तत्वाधान में...
क्राइम
युवती को चापड़ दिखाने वाला युवक गिरफ्तार
देहरादून। थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस के मुताबिक आज मंगलवार को 112 के माध्यम से राजीव नगर में एक व्यक्ति द्वारा एक लड़की को चांपड़...
राजनीति
आईटी पार्क भू आवंटनः सीएस से मिला कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल
राज्य सरकार की पारदर्शिता और नीतियां सवालों में: प्रीतम
देहरादून। आईटी पार्क की जमीन को प्राईवेट बिल्डर को 90 साल की लीज पर आबंटित...









