Neeraj Chopra : पेरिस डायमंड लीग का खिताब नीरज चोपड़ा ने किया अपने नाम

0
353

Neeraj Chopra : नीरज चोपड़ा ने पेरिस डायमंड लीग का खिताब जीत लिया है। इस टूर्नामेंट में वह पहले स्थान पर रहे। नीरज का प्रदर्शन शानदार रहा, लेकिन वह यहां 90 मीटर का आंकड़ा नहीं छू सके। नीरज ने इसी साल मई में 90 मीटर का आंकड़ा पहली बार छुआ था। अब नीरज जुलाई में एनसी क्लासिक जेवलिन थ्रो टूर्नामेंट में खेलते दिखेंगे।

International Yoga Day 2025 : योगमय हुई दुनिया, पीएम बोले- योग का सीधा अर्थ होता है जुड़ना

दो बार के ओलंपिक पदक विजेता और भारतीय भाला फेंक स्टार नीरज चोपड़ा ने शुक्रवार को पेरिस डायमंड लीग का खिताब अपने नाम किया। नीरज ने कड़े मुकाबले में जर्मन प्रतिद्वंद्वी जूलियन वेबर को हराकर दो साल में अपना पहला डायमंड लीग खिताब जीता। 27 वर्षीय नीरज का सर्वश्रेष्ठ थ्रो 88.16 मीटर का रहा। उन्होंने पहले ही राउंड में यह दूरी हासिल की, लेकिन बाद के पांच थ्रो में वह 90 मीटर का आंकड़ा नहीं छू सके। नीरज का दूसरा थ्रो 85.10 मीटर का रहा और फिर उन्होंने अपने छठे और अंतिम प्रयास में 82.89 मीटर दूर भाला फेंका। उनके तीन प्रयास फाउल रहे। वेबर 87.88 मीटर के अपने शुरुआती थ्रो के साथ दूसरे स्थान पर रहे, जबकि ब्राजील के लुइस मौरिसियो दा सिल्वा 86.62 मीटर के अपने तीसरे राउंड प्रयास के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

नीरज ने इसी साल मई में दोहा डायमंड लीग में 90 मीटर का आंकड़ा पहली बार छुआ था। टोक्यो ओलंपिक चैंपियन नीरज 90 मीटर पार करने वाले दुनिया के 25वें और एशिया के तीसरे खिलाड़ी बन गए थे। पेरिस ओलंपिक चैंपियन पाकिस्तान के अरशद नदीम (92.97 मीटर) और चीनी ताइपै के चाओ सुन चेंग (91.36 मीटर) ही एशिया के दो अन्य खिलाड़ी हैं जो 90 मीटर से अधिक का थ्रो फेंक चुके हैं। वहीं, वेबर ने भी दोहा डायमंड लीग टूर्नामेंट में पहली बार 90 मीटर का आंकड़ा पार किया था।

President Draupadi Murmu : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति उद्यान का किया शिलान्यास

LEAVE A REPLY