डीएम पहुंचे धान के खेत, कृषकों संग की फसल कटाई

0
55

देहरादून। जिलाधिकारी सविन बंसल ने शुक्रवार को तहसील देहरादून के ग्राम आर्केडियाग्रांट में फसल धान के फसल कटाई प्रयोग का निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने कृषकों संग खेत में धान की कटाई भी की । जिसमें 43.30 वर्ग मीटर के प्लॉट में 17 किलो 500 ग्राम धान की उपज प्राप्त हुई । प्रयोग का संपादन राजस्व उप निरीक्षक द्वारा जी सी ई एस एवं सीसीई एग्री ऐप द्वारा किया गया एवं खेत से ही उत्पादन के डाटा को भारत सरकार के पोर्टल पर अपलोड किया गया। उक्त आंकड़ों का प्रयोग फसलों के औसत उपज एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत किया जाता है।

LEAVE A REPLY