मुठभेड में पुलिस ने ईनामी बदमाश को किया ढेर

0
63

शामली। पुलिस ने देर रात एक लाख के ईनामी बदमाश को मुठभेड में ढेर कर दिया। जबकि उसके अन्य साथी फरार हो गए जिनकी तलाष में पुलिस ने जगह जगह छापेमारी कर रही है। आरोपी पर हत्या, लूट, डकैती सहित कई संगीन धाराओं में मुकदमें दर्ज थे। घटना कांधला क्षेत्र के भभीसा गांव की है। मिली जानकारी के अनुसार षक्रवार देर रात षामली पुलिस को एक लाख के इनामी इनामी बदमाश नफीस उर्फ मुर्दा के क्षेत्र में होने की सूचना मिली जिस पर कारवाई करते हुए पुलिस ने जगह जगह सघन चैकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस को देखकर बाईक सवार कुछ लोग जंगल की तरफ भाग निकले। पुलिस ने उनका पीछा किया जिस पर उक्त लोगों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कारवाई एक व्यक्ति को गोली लग गई जबकि अंधेरा का फायदा उठाकर अन्य लोग वहां से भागने में कामयाब रहे। घायल को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। मृत्क की पहचान नफीस के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार नफीस पर तीन दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज थे। नफीस उर्फ मुर्दा कांधला कस्बे के मोहल्ला खेल का रहने वाला था। पुलिस ने बताया कि उसके साथियों की तलाश की जा रही है। पुलिस को मौके पर एक बाइक, तमंचा व कारतूस भी बरामद हुए है ।

LEAVE A REPLY