युवक की रहस्यमयी मौत का खुलासा, एक गिरफ्तार

0
82

देहरादून। रानीपोखरी थाना क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई युवक की मौत की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। मामले में पुलिस ने मृत्क की हत्या के आरोप में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

सीवर टैंक में मिला था युवक का शव
बीतें दिनों थाना रानीपोखरी निवासी रमेश चन्द्र ने अपने बेटे शुभम के लापता होने की सूचना पुलिस को दी। अगले दिन शुभम का शव शांतिनगर, रानीपोखरी स्थित पानी के सीवर के टैंक में पड़ा हुआ मिला जिस पर उसके परिचनों षुभम की हत्या होने का संदेह जताया जिस पर पुलिस ने अभियोग पंजीकृत कर जांच षुरू की।

मुखबिर तंत्र व सीसीटीवी फुटेज बने मददगार
पुलिस टीम ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। तकनीकी साक्ष्य और इनपुट के आधार पर पुलिस ने मामले में संदिग्ध ऋषभ धीमान निवासी रानीपोखरी को हिरासत में लिया। जहां सख्ती से पूछताछ करने पर उसने षुभम की हत्या करने की बात कबूल की और बताया कि उसने नषे की अवस्था में षुभम को सीवर टैंक में धक्का देकर उसकी हत्या कर दी।

अपमान के बदलीे रची हत्या की साजिश
पुलिस पूछताछ में आरोपी ऋषभ ने बताया कि वे दोनो एक ही जगह काम करते थे जहां शुभम लगातार उसका मजाक उड़ाता था और अक्सर सार्वजनिक रूप से उसका अपमान करता था। जोकि उसको नागवार गजरी और उसने हत्या की साजिष रची। आरोपी ने बताया कि उसने शुभम को शराब पीने के बहाने शांतिनगर के पुराने सीवर टैंक के पास बुलाया। शक से बचने के लिए उसने दो दोस्तों अशोक और प्रवीण को भी बुलाया, ताकि माहौल सामान्य लगे। शराब पीने के बाद जब शुभम पूरी तरह नशे में था और दोनों दोस्त जा चुके थे, तभी ऋषभ ने मौका देखकर शुभम को अचानक टैंक में धक्का दे दिया और मौके से फरार हो गया।

LEAVE A REPLY