देहरादून। धनतेरस की रात एसएसपी कार्यालय से चंद कदमों की दूरी पर दो पक्षों में हुए विवाद में एक पक्ष ने गोली चला दी जिससे एक व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार बीती देर रात लगभग 2 बजे राजपुर क्षेत्रान्तर्गत कैनाल रोड स्थित कैंटीन के पास दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जिसमें एक पक्ष से आयुष्मान कौशिक निवासी रायपुर, दिशांत सिंह राणा निवासी उत्तरकाशी व माही निवासी राजपुर रोड अपने उपचार हेतु दून अस्पताल आये। इस दौरान कुछ देर के लिये वह अस्पताल के बाहर चाय पीने आए तो अचानक दूसरे पक्ष से नृपेंद्र धामा निवासी बागपत व रोहन भी दून अस्पताल उपचार हेतु पहुंचे। जहां दोनेा पक्षों की आपस में पुनः कहासुनी हो गयी। इस दौरान दूसरे पक्ष से आये दोनो व्यक्तियों द्वारा दून अस्पताल के बाहर दिशांत सिंह राणा पर गोली चला दी और मौके से फरार हो गए। जिससे वहां अफरातफरी मच गई। घायल को उसके साथियों द्वारा तुरंत ही उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। वहीं घटना की सूचना मिलने पर पुलिस बल तत्काल मौेकेे पर पहुंचा और जांच में जुट गया। घटना की संवेदनशीलता के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए उनकी धरपकड हेतु अलग-अलग टीमें गठित की गई है। जिनके द्वारा आरोपियों के सभी सम्भावित स्थानों पर दबिशें दी जा रही है।
खेल
मैराथन दौड़ में तनुश्री व नितिन ने मारी बाजी
जिला प्रशासन के तत्वाधान में आयोजित हुई मैराथन दौड़
देहरादून। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस रजत जयंती समारोह के अवसर पर जिला प्रशासन के तत्वाधान में...
क्राइम
युवती को चापड़ दिखाने वाला युवक गिरफ्तार
देहरादून। थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस के मुताबिक आज मंगलवार को 112 के माध्यम से राजीव नगर में एक व्यक्ति द्वारा एक लड़की को चांपड़...
राजनीति
आईटी पार्क भू आवंटनः सीएस से मिला कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल
राज्य सरकार की पारदर्शिता और नीतियां सवालों में: प्रीतम
देहरादून। आईटी पार्क की जमीन को प्राईवेट बिल्डर को 90 साल की लीज पर आबंटित...









