लव ट्राईएंगल बना महिला की हत्या की वजह

0
89

श्यामपुर में मिला था महिला अधजला शव
हरिद्वार। महिला की गला दबाकर की गई हत्या के मामले में पुलिस ने आज आरोपी को गिरफतार कर लिया। आरोपी ने महिला की हत्या कर उसके षव को डीजल से जला दिया था। जानकारी के अनुसार थाना श्यामपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्रामगाजीवाली में हाईवे किनारे एक खाली प्लाॅट में अज्ञात महिला का अधजला शव पडा मिला। मामले में एसएसपी हरिद्वार प्रमेंद्र डोभाल ने थानाध्यक्ष श्यमापुर के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर आवष्यक दिषा निर्देष दिए। हरिद्वार पुलिस की कई टीमों द्वारा घटना के अनावरण हेतु हाईवे से गुजरने वाले सैकडों वाहनों के सीसीटीवी फुटेज का सूक्ष्म विश्लेषण किया गया साथ ही भौतिक एवं वैज्ञानिक साक्ष्यों को संग्रहित कर अज्ञात मृतका की शिनाख्त के लिए व्यापक प्रचार प्रसार करते हुए जाँच को आगे बढ़ाया गया। जांच के दौरान पुलिस टीम ने एक सफेद रंग का कंटेनर ट्रक संदिग्ध पाया। एएनपीआर कैमरों से वाहन की पहचान की गई और टीम ने उधमसिंह नगर में सुराग जुटाए, जहाँ से पता चला कि सीमा खातून नाम की एक महिला गुमशुदा है। पुलिस टीम द्वारा सीमा खातून के साथ आखिरी बार देखी गई महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसने स्वीकार किया कि दिनांक 17.10.2025 को काशीपुर से सीमा खातून अपने प्रेमी सलमान के साथ उक्त ट्रक में बैठी थी। सीमा खातून सलमान की प्रेमिका थी जिनके बीच पैसे और संबंधों को लेकर विवाद चल रहा था। सीमा खातून और महिला की रंजिश थी क्योंकि उसने उसके लड़के को एनडीपीएस के मामले में मुखबिरी कर पूर्व में जेल भिजवाया था। महिला ने बताया कि घटना वाले दिन ट्रक मे सीमा खातून और सलमान के बीच गाली-गलौज हाथापाई हुई जिस पर गुस्से मे आकर सलमान ने काशीपुर मे ही केवीआर तिराहे के पास हाईवे पर ट्रक के अन्दर चुन्नी से उसका गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया। घटना मे संलिप्त अन्य आरोपी की धर-पकड हेतु अलग-अलग पुलिस टीम रवाना कर मुखबिर तंत्र सक्रिय किये गये। चैकिंग के दौरान थाना श्यामपुर क्षेत्र मे मुखबिर की सटीक सूचना के आधार पर आरोपी सलमान पुत्र घसीटा खां को रसियाबड के पास से पुलिस ने आज धर दबोचा। पूछताछ में सलमान ने बताया कि सीमा खातून से उसके सम्बन्ध थे लेकिन वह कहीं और विवाह करना चाहता था। सीमा इस बात के लिये नाराज रहती थी और लड़ाई झगड़ा कर बार-बार पैसो की मांग करती थी। जिसके बाद उसने उसकी हत्या की साजिष रची और उक्त महिला के साथ मिलकर सीमा का गला दबाकर हत्या कर दी और शव को ट्रक से लाकर श्यामपुर हरिद्वार में एक खाली प्लाट में रखकर शव की पहचान छिपाने के उद्देश्य से डीजल डालकर जला दिया। एसएसपी ने बताया दोनों आरोपियों के खिलाफ आवष्यक कारवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY