देहरादून। ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार देर शाम एक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। बताया गया है कि पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर करीब 250 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। जानकारी के अनुसार, डोईवाला निवासी मोहन सिंह पुत्र तारा सिंह (25), प्रवीण राठौर पुत्र दिनेश कुमार (25) और ताराचंद्र पुत्र सुरेश चंद (24) बीती रात एशियन पेंट्स के गोदाम, कुआंवाला से पेंट और पुट्टी का सामान लेकर गोपेश्वर के लिए रवाना हुए थे। उन्हें 26 अक्टूबर की सुबह गोपेश्वर पहुंचना था, लेकिन वे वहां नहीं पहुंचे। सोमवार सुबह मोहन सिंह की मां बबली कौर ने पुलिस चौकी बछेलीखाल में अपने बेटे के लापता होने की सूचना दी। उन्होंने बताया कि बेटे का फोन लगातार स्विच ऑफ आ रहा है। अंतिम मोबाइल लोकेशन साकनीधार क्षेत्र में मिली थी। सूचना मिलने पर पुलिस बल और परिजन साकनीधार क्षेत्र में पहुंचे। तलाशी के दौरान तोता घाटी के पास दो पैराफिट टूटे हुए दिखाई दिए। नीचे खाई में देखने पर पेंट और पुट्टी का सामान बिखरा हुआ मिला। करीब 250 मीटर गहराई में एक पिकअप वाहन के अवशेष दिखाई दिए। इसके बाद एसडीआरएफ व्यासी टीम को मौके पर पहुंची। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान खाई से तीनों युवकों को बाहर निकाला गया जहां उन्हें चिकित्सकों की टीम ने मृत घोषित कर दिया। वहीं पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचित कर सड़क हादसे के कारणों की जांच में जुट गई है।
खेल
मैराथन दौड़ में तनुश्री व नितिन ने मारी बाजी
जिला प्रशासन के तत्वाधान में आयोजित हुई मैराथन दौड़
देहरादून। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस रजत जयंती समारोह के अवसर पर जिला प्रशासन के तत्वाधान में...
क्राइम
युवती को चापड़ दिखाने वाला युवक गिरफ्तार
देहरादून। थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस के मुताबिक आज मंगलवार को 112 के माध्यम से राजीव नगर में एक व्यक्ति द्वारा एक लड़की को चांपड़...
राजनीति
आईटी पार्क भू आवंटनः सीएस से मिला कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल
राज्य सरकार की पारदर्शिता और नीतियां सवालों में: प्रीतम
देहरादून। आईटी पार्क की जमीन को प्राईवेट बिल्डर को 90 साल की लीज पर आबंटित...








