देहरादून। बड़े आयोजनों के दौरान पुलिस व्यवस्थाओं के प्रभावी प्रबंधन को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड दीपम सेठ के निर्देशन में उत्तराखण्ड पुलिस के 05 पुलिस अधिकारियों की एक टीम को नर्मदा (गुजरात) भेजा गया है। इस टीम में पुलिस उपाधीक्षक अभिनय चौधरी, नताशा सिंह, निरीक्षक प्रमोद कुमार उनियाल, उपनिरीक्षक बरखा कन्याल तथा दीपिका बिष्ट सम्मिलित हैं। यह पुलिस दल “राष्ट्रीय एकता दिवस” के अवसर पर गुजरात के केवड़िया में आयोजित एकता परेड के दौरान पुलिस व्यवस्थाओं, भीड़ प्रबंधन, वीवीआईपी सुरक्षा बंदोबस्त तथा यातायात प्रबंधन से जुड़ी तैयारियों और कार्यप्रणालियों का विस्तृत अध्ययन और अवलोकन करेगा। उल्लेखनीय है कि सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में “एक भारत, श्रेष्ठ भारत”* के प्रतीक के रूप में गुजरात के केवड़िया में भव्य एकता परेड का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें देशभर से विभिन्न राज्यों की पुलिस बलों, केंद्रीय पुलिस संगठनों और अर्द्धसैनिक बलों के 4200 पुलिसकर्मी भाग ले रहे हैं। पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ ने इस अवसर पर कहा कि ऐसे राष्ट्रीय आयोजनों से पुलिस अधिकारियों को बड़े आयोजनों के दौरान सुरक्षा एवं यातायात प्रबंधन की बारीकियों को सीखने का अवसर मिलता है और विभिन्न राज्यों की पुलिस के बीच तालमेल और कार्यकुशलता भी बढ़ती है।
खेल
मैराथन दौड़ में तनुश्री व नितिन ने मारी बाजी
जिला प्रशासन के तत्वाधान में आयोजित हुई मैराथन दौड़
देहरादून। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस रजत जयंती समारोह के अवसर पर जिला प्रशासन के तत्वाधान में...
क्राइम
युवती को चापड़ दिखाने वाला युवक गिरफ्तार
देहरादून। थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस के मुताबिक आज मंगलवार को 112 के माध्यम से राजीव नगर में एक व्यक्ति द्वारा एक लड़की को चांपड़...
राजनीति
आईटी पार्क भू आवंटनः सीएस से मिला कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल
राज्य सरकार की पारदर्शिता और नीतियां सवालों में: प्रीतम
देहरादून। आईटी पार्क की जमीन को प्राईवेट बिल्डर को 90 साल की लीज पर आबंटित...









