पूजा-अर्चना कर मनाया इगास पर्व

0
47

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने शासकीय आवास पर लोकपर्व इगास के अवसर पर अग्नि देवता की विधिवत पूजा-अर्चना कर समस्त प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की प्रार्थना की। इस दौरान उपस्थित लोगों को इगास पर्व की शुभकामनाएं दी और सभी के साथ भेलौ खेला। साथ ही कलाकारों को प्रोत्साहित करते हुए पारंपरिक वाद्य यंत्रों का भी वादन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि देवभूमि की आत्मा उसकी समृद्ध लोक संस्कृति और परम्पराओं में बसती है। इगास – बूढ़ी दिवाली इसी गौरवशाली परम्परा का प्रतीक है, जो हमारे लोक जीवन की खुशियों, आस्था और एकजुटता का उत्सव है। इस लोक पर्व की महत्ता को जन-जन तक पहुंचाने के लिए हमारी सरकार द्वारा पिछले कुछ वर्षों से इसे सार्वजनिक अवकाश के रूप में मनाने की परम्परा प्रारम्भ की गई है। इस अवसर पर माननीय राज्यपाल गुरमीत सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी, रमेश पोखरियाल, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY