देहरादून। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में आज मुख्यमंत्री की घोषणाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। मुख्य सचिव ने संबंधित सचिवों, विभागाध्यक्षों और जिलाधिकारियों को पूर्ण हो चुकी, गतिमान और किसी विशेष कारणों से अभी तक प्रारंभ नहीं की जा सकी ऐसी सभी घोषणाओं तथा गणतंत्र दिवस, स्वतंत्रता दिवस व राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर की गई सभी घोषणाओं का पृथक-पृथक विवरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने गतिमान घोषणाओं की भौतिक और वित्तीय प्रगति का अपडेट तीन दिवस की अवधि में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। सीएस ने ऐसी घोषणाएं जिनको किसी विशेष कारणों से अभी तक प्रारंभ नहीं किया जा सका उनका विवरण, कार्य प्रारंभ न करने का कारण बताते हुए सात दिवस की अवधि में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने निर्देशित किया कि गणतंत्र दिवस, स्वतंत्रता दिवस और राज्य स्थापना दिवस पर की गई मुख्यमंत्री की घोषणाओं की सूची अलग से तैयार करें तथा उनको उच्च प्राथमिकता में लेते हुए अग्रिम कार्रवाई करना सुनिश्चित करें। उन्होंने संबंधित विभागों और जिलाधिकारियों को कहा कि ऐसी घोषणाएं जिनको तत्काल प्रारंभ करने में कोई समस्या नहीं है उनके प्रस्ताव तत्काल प्रस्तुत करें। जिन घोषणाओं को प्रारंभ करने में कोई समस्या है तो उनकी समस्या की प्रकृति बताते हुए उचित निराकरण हेतु प्रथम बार विभागीय सचिव स्तर से निस्तारित कराएं। यदि सचिव स्तर पर निस्तारण नहीं हो पाता है तो उन्होंने उनके स्तर पर निराकरण हेतु प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने सचिव एस.एन पांडेय को निर्देशित किया कि मुख्यमंत्री की घोषणाओं की प्रगति तेजी से पूरी हो इसके लिए निगरानी का प्रभावी मैकेनिज्म बनाएं तथा जिन विभागों की जिस घोषणा में प्रगति संतोषजनक न हो उनको व्यक्तिगत अथवा दैनिक रूटीन से अवगत कराते हुए उसकी प्रगति सुनिश्चित करें। मुख्यमंत्री की कुल 3575 घोषणाओं में से 2215 घोषणाएं पूर्ण हो चुकी हैं, 777 पर कार्रवाई गतिमान हैं तथा 583 घोषणाएं अपूर्ण हैं। बैठक में अपर सचिव नवनीत पांडेय व जगदीश कांडपाल, उप सचिव हीरा सिंह बसेड़ा, आर सी शर्मा सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
खेल
मैराथन दौड़ में तनुश्री व नितिन ने मारी बाजी
जिला प्रशासन के तत्वाधान में आयोजित हुई मैराथन दौड़
देहरादून। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस रजत जयंती समारोह के अवसर पर जिला प्रशासन के तत्वाधान में...
क्राइम
युवती को चापड़ दिखाने वाला युवक गिरफ्तार
देहरादून। थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस के मुताबिक आज मंगलवार को 112 के माध्यम से राजीव नगर में एक व्यक्ति द्वारा एक लड़की को चांपड़...
राजनीति
आईटी पार्क भू आवंटनः सीएस से मिला कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल
राज्य सरकार की पारदर्शिता और नीतियां सवालों में: प्रीतम
देहरादून। आईटी पार्क की जमीन को प्राईवेट बिल्डर को 90 साल की लीज पर आबंटित...










