हरिद्वार। शेयर मार्केट में हुए नुकसान ने एक शिक्षित युवक को चोर बना दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी किए गए लाखों रुपए के सोने के आभूषण बरामद किए हैं। जानकारी के अनुसार एक महिला द्वारा कोतवाली रूड़की पर तहरीर दी गई कि उनके घर से सोने के जेवरात चोरी हो गए हैं। इस पर पुलिस ने अभियोग पंजीकृत कर जांच शुरू की। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली के नेतृत्व में कई पुलिस टीमों का गठन किया गया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए टीमों को रवाना किया गया। पुलिस टीमों द्वारा घटना स्थल के आसपास के डिजिटल साक्ष्यों का गहन विश्लेषण व मुखबिरों को सक्रिय करते हुए मैन्युअल पुलिसिंग के आधार पर आरोपी तक पहुंचने में सफलता प्राप्त की। मंगलवार को पुलिस टीम द्वारा जांच के आधार पर संदिग्ध व्यक्ति आकाश शर्मा पुत्र सत्यप्रकाश शर्मा, निवासी 260 आदर्श शिवाजी कॉलोनी ढण्डेरा, रूड़की को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने चोरी कि घटना को कबूल करते हुए बताया कि पिछले 3–4 वर्षों से उसने शेयर मार्केट में निवेश किया था, परंतु भारी नुकसान होने के कारण कर्ज़ में डूब गया। आर्थिक तंगी के चलते उसने उक्त चोरी की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी की निशानदेही पर चोरी किए गए सोने के जेवरात बरामद किए गए जिनकी कीमत लगभग 15 लाख रुपए के आसपास है। पुलिस के अनुसार आरोपी एक पढ़ा लिखा व अभी अविवाहित है। आरोपी व्यक्ति के विरुद्ध विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
खेल
मैराथन दौड़ में तनुश्री व नितिन ने मारी बाजी
जिला प्रशासन के तत्वाधान में आयोजित हुई मैराथन दौड़
देहरादून। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस रजत जयंती समारोह के अवसर पर जिला प्रशासन के तत्वाधान में...
क्राइम
युवती को चापड़ दिखाने वाला युवक गिरफ्तार
देहरादून। थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस के मुताबिक आज मंगलवार को 112 के माध्यम से राजीव नगर में एक व्यक्ति द्वारा एक लड़की को चांपड़...
राजनीति
आईटी पार्क भू आवंटनः सीएस से मिला कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल
राज्य सरकार की पारदर्शिता और नीतियां सवालों में: प्रीतम
देहरादून। आईटी पार्क की जमीन को प्राईवेट बिल्डर को 90 साल की लीज पर आबंटित...









