देहरादून (अनुराग जैन)। पूर्व विधायक राजकुमार के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्थानीय व्यापारियों संग रेंजर्स ग्राउंड में लगने वाले संडे मार्केट को बंद किए जाने की मांग को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा। उप जिलाधिकारी हरि गिरी को दिए गए ज्ञापन में पूर्व विधायक राजकुमार ने कहा कि संडे बाजार के कारण स्थानीय व्यापारियों का कारोबार पूरी तरह से ठप्प हो चुका है। बाहरी प्रदेश से आए लोगों ने स्थानीय व्यापार को पूरी तरह से हाईजैक कर लिया है। जिससे व्यापारियों की आर्थिक स्थिति पर संकट मंडराने लगा है।संडे बाजार रेंजर्स ग्राउंड में लगवाया जाता है। जिस कारण लोग अपनी गाड़ियां सड़क पर खड़ी करते है जिससे वहां पर जाम की स्थिति बनी रहती है और वाहन चालकों व राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। लोगों को ट्रैफिक की समस्या से जूझना पड़ता है। कहा कि रेसकोर्स में जो मेलों का आयोजन होता है या कोई प्रदर्शनी लगती तो रेसकोर्स के आसपास भी जाम होता है और क्षेत्रवासियों को घर से निकलने में परेशानियां होती है। उन्होंने संडे मार्किट रेंजर्स कालेज से बंद करने की मांग की। इस अवसर पर दीप वोहरा, अर्जुन सोनकर, विशाल खेडा, सुरेश गुप्ता, राजेन्द्र घई आदि उपस्थित थे।
खेल
मैराथन दौड़ में तनुश्री व नितिन ने मारी बाजी
जिला प्रशासन के तत्वाधान में आयोजित हुई मैराथन दौड़
देहरादून। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस रजत जयंती समारोह के अवसर पर जिला प्रशासन के तत्वाधान में...
क्राइम
युवती को चापड़ दिखाने वाला युवक गिरफ्तार
देहरादून। थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस के मुताबिक आज मंगलवार को 112 के माध्यम से राजीव नगर में एक व्यक्ति द्वारा एक लड़की को चांपड़...
राजनीति
आईटी पार्क भू आवंटनः सीएस से मिला कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल
राज्य सरकार की पारदर्शिता और नीतियां सवालों में: प्रीतम
देहरादून। आईटी पार्क की जमीन को प्राईवेट बिल्डर को 90 साल की लीज पर आबंटित...










