देहरादून। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने आज सचिवालय में वर्चुअल माध्यम से सभी जनपदों के जिलाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की तैयारियों, जनपद और ईआरओ स्तर पर प्रत्येक मतदाता तक पहुंच और बूथ अवेयरनेस ग्रुप (BAG) के संबंध में विस्तृत समीक्षा की गई। सीईओ ने बैठक में निर्देश दिए कि बूथ लेवल ऑफिसर ”बीएलओ आउटरीच अभियान” के तहत अपने क्षेत्र के मतदाताओं से संपर्क, समन्वय और संवाद स्थापित करें। उन्होंने जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि बीएलओ के नियमित भ्रमण की मॉनिटरिंग की जाए और नियमित रिपोर्ट सीईओ कार्यालय को उपलब्ध कराई जाए। सीईओ ने निर्देश दिए कि जिन मतदाताओं द्वारा वोटर हेल्पलाइन नंबर के माध्यम से मतदाता सूची की जानकारी ली जा रही है, उनका हर हाल में समाधान किया जाए। जनपद एवं ईआरओ ऑफिस में हेल्प डेस्क प्रभावी रुप से स्थापित की जाए और इसके लिए प्रभारी अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाए। CEO ने बूथ अवेयरनेस ग्रुप (बैग) के संबंध में भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मतदाता स्थलों पर बैग का गठन तत्काल पूर्ण कर लिया जाए। बैठक में अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे, उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी किशन सिंह नेगी, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास सहित सभी जनपदों के जिलाधिकारी वर्चुअल रुप से शामिल रहे।
क्राइम
दहेज के लिए हुई महिला की हत्या, पति समेत चार गिरफ्तार
रामनगर। दहेज को लेकर एक नवविवाहिता की हत्या कर मामले को आत्महत्या का रूप देने का प्रयास के मामले में पुलिस ने दो महिलाओं...
खेल
मैराथन दौड़ में तनुश्री व नितिन ने मारी बाजी
जिला प्रशासन के तत्वाधान में आयोजित हुई मैराथन दौड़
देहरादून। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस रजत जयंती समारोह के अवसर पर जिला प्रशासन के तत्वाधान में...
राजनीति
आईटी पार्क भू आवंटनः सीएस से मिला कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल
राज्य सरकार की पारदर्शिता और नीतियां सवालों में: प्रीतम
देहरादून। आईटी पार्क की जमीन को प्राईवेट बिल्डर को 90 साल की लीज पर आबंटित...


/>







