पैरोल जम्प कर फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार

0
146

देहरादून। पैरोल जम्प कर विगत 05 वर्षों से फरार चल रहे अभियुक्त को प्रेमनगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी चोरी तथा आर्म्स एक्ट के अभियोग में वर्ष 2020 में जेल गया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि सभी अधीनस्थों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में वांछित/ईनामी/पैरोल पर रिहा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु टीमें गठित करते हुए प्रभावी कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये हैं। इसी क्रम में वर्ष 2019 व 2020 में चोरी तथा आर्म्स एक्ट के अभियोग में अभियुक्त इवांसू चांदना उर्फ गोल्डी जेल गया था, जिसे जिला कारागार देहरादून से कोविड के दौरान दिनांक 31/03/2020 को 90 दिवस के पैरोल पर रिहा किया गया था। अभियुक्त द्वारा निर्धारित समयावधि के बाद भी न ही न्यायालय के समक्ष आत्मसमपर्ण किया गया और न ही विचाराधीन वाद में जमानत प्राप्त की गई। अभियुक्त के लगातार फरार रहने पर न्यायालय द्वारा उनके विरुद्ध गैर जमानती वारंट जारी किए गए थे, जिस पर अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा ठोस सुरागरसी/पतारसी करते अभियुक्त को मियांवाला क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।

LEAVE A REPLY