होली मिलन समारोह में उड़ा गुलाल, झूमे लोग

0
47

देहरादून। राजपुर रोड विधानसभा क्षेत्र में आयोजित भव्य होली मिलन समारोह अत्यंत हर्षोल्लास, उत्साह एवं ऐतिहासिक जनसमर्थन के साथ संपन्न हुआ। इस भव्य कार्यक्रम का आयोजन कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव संजय कुमार (कद्दू भाई) द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में हजारों की संख्या में कार्यकर्ता, मातृशक्ति, युवा साथियों एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। पूरा वातावरण रंगों, फूलों और भाईचारे की भावना से सराबोर रहा।
इस अवसर पर उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि होली का पर्व सामाजिक समरसता और प्रेम का संदेश देता है। पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं चकराता विधायक प्रीतम सिंह ने संगठन की मजबूती और जनता के मुद्दों पर संघर्ष का संकल्प दोहराया।
प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, वरिष्ठ कांग्रेस नेता संजय शर्मा, पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा सहित अनेक वरिष्ठ नेताओं ने अपने विचार व्यक्त किए।
समारोह के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया। अंत में सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और क्षेत्र की उन्नति, सामाजिक सद्भाव तथा संगठन की मजबूती का संकल्प लिया। कार्यक्रम के आयोजक संजय कुमार ने कहा कि यह आयोजन राजपुर रोड विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस परिवार की एकजुटता, जनसमर्थन और संगठनात्मक शक्ति का भव्य प्रदर्शन रहा।

LEAVE A REPLY