देहरादून। स्पेशल टास्क फोर्स (STF) उत्तराखंड की एंटी नारकोटिक्स कुमाऊँ यूनिट और कोतवाली किच्छा पुलिस की संयुक्त टीम ने थाना किच्छा क्षेत्र, जनपद ऊधम सिंह नगर में बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग ₹35 लाख मूल्य की 7 किलो 50 ग्राम अवैध अफीम बरामद की है। कार्रवाई में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।
प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि अभियुक्तों ने यह अफीम झारखंड से खरीदकर लाई थी और इसे उत्तराखंड में ऊंचे दामों पर बेचने की योजना बना रहे थे। STF की एंटी नारकोटिक्स कुमाऊँ यूनिट अब गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ कर अफीम की आपूर्ति के स्रोतों तथा वितरण से जुड़े अन्य व्यक्तियों के संबंध में जानकारी जुटा रही है। प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, STF द्वारा एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स को मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों को चिह्नित कर उनके खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे। उन्हीं निर्देशों के अनुपालन में यह कार्रवाई हुई।
गिरफ्तार अभियुक्त
1. खलीक अहमद पुत्र मोहम्मद हनीफ, निवासी आरिफपुर नवादा, थाना सिविल लाइन, बदायूँ (उत्तर प्रदेश)।
2. जीतेन्द्र पुत्र रमेश सिंह, निवासी शांति बिहार, हंस पब्लिक स्कूल के पास, थाना सुभाष नगर, बरेली (उत्तर प्रदेश)

/>







