Uttarakhand Tunnel Collapse: किसी भी वक्त बाहर निकल सकते हैं टनल में फंसे मजदूर, सुरंग के अंदर गए CM धामी; मौके पर वीके सिंह भी मौजूद

0
384
 dipr

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी सुरंग हादसे में फंसे 41 मजदूरों को निकालने के लिए जारी रेस्क्यू ऑपरेशन अब अपने आखिरी पड़ाव है। उम्मीद की जा रही है गुरूवार को सभी मजदूर सही-सलामत बाहर आ जाएंगे। इस रेस्कयू ऑपरेशन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक की नजर है।

टनल के अंदर पहुंचे सीएम धामी, वीके सिंह भी मौजूद
उत्तरकाशी। उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि ऑगर मशीन के जरिए 45 मीटर पाइपलाइन बिछाई गई है। बचाव अपने अंतिम चरण में है। कुछ बाधाएं हैं, लेकिन मुझे उम्मीद है कि श्रमिकों को जल्द से जल्द बचा लिया जाएगा। उत्तरकाशी। पुष्कर सिंह धामी भी सीधे सुरंग के अंदर पहुंचे हैं जहां वह रेस्क्यू कार्यकाल निरीक्षण करेंगे।

LEAVE A REPLY