Uttarkashi Tunnel Rescue: ऑगर मशीन का बेस हुआ ठीक, अब जल्द शुरू होगी ड्रिलिंग

0
488
 dipr

सुरंग में फंसे मजदूरों को निकालने के लिए रेस्क्यू जारी

दिवाली के दिन से उत्तरकाशी की निर्माणाधीन सुरंग में हुए हादसे में फंसे 41 श्रमिक जल्द बाहर आ सकते हैं। रेस्क्यू का आज 13वां दिन है।

एनडीएमए की मीडियो की सलाह- समय सीमा को लेकर अनुमान न लगाएं
राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने मीडिया को सलाह दी कि बचाव अभियान पूरा होने की समयसीमा के बारे में अनुमान न लगाएं। इससे गलत धारणा बनती है।

सीएम धामी पहुंचंगे सिलक्यारा
थोड़ी देर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सिलक्यारा पहुंचने की सूचना है। वहीं, मशीन को ठीक कर लिया गया है। जिसके बाद अब जल्द अभियान पूरा होने की उम्मीद है।

जोड़ी गई ड्रिलिंग मशीन, दो घंटे में डाला जाएगा पाइप
सिल्कयारा सुरंग बचाव पर अतिरिक्त सचिव तकनीकी, सड़क और परिवहन महमूद अहमद ने कहा, बरमा ड्रिलिंग मशीन को फिर से जोड़ दिया गया है। वेल्डिंग के बाद एक नया पाइप डाला जाएगा, जिसकी प्रक्रिया में दो घंटे लगेंगे। दो घंटे के बाद, हम पाइप को अंदर धकेलेंगे। मुझे आशा है कि हमें किसी बाधा का सामना नहीं करना पड़ेगा।

केंद्रीय मंत्री वीके सिंह सिलक्यारा में ही मौजूद
केंद्र सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री रिटायर्ड जनरल वीके सिंह सिलक्यारा में ही मौजूद है। वह अब तक दो बार सुरंग के अंदर जाकर ऑगर मशीन से ड्रिलिंग शुरू करने की कवायद का जायजा ले चुके हैं।

LEAVE A REPLY