देहरादून। सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की सहायता के लिए आगे आये वॉलेंटियर्स को एसएसपी देहरादून द्वारा सम्मानित किया गया। आज यँहा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा गुड समेरिटन योजना के तहत सडक दुर्घटना में घायल हुए व्यक्तियों की सहायता के लिये आगे आये वॉलेंटियर्स को प्रशस्ति पत्र देते हुए सम्मानित किया गया। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा उक्त सभी व्यक्तियों की सराहना करते हुए उनसे भविष्य में भी इसी प्रकार लोगों की सहायता के लिये आगे आने की अपेक्षा की गई। सम्मानित किये गये व्यक्तियों में सृष्टि पुत्री कुलदीप सिंह, निवासी न्यू चाणक्यपुरम मोहकमपुर, इश्तगार पुत्र नसीर अहमद निवासी 115 रामनगर कालोनी, लाडपुर, गौरव पुत्र मुकेश तिवारी निवासी चकशाह नगर, सुधीर रावत, पंकज, विजय राज निवासी धर्मपुर, अभय व राहुल वर्मा पुत्र विजय वर्मा निवासी मच्छीबाजार शामिल रहे।
खेल
मैराथन दौड़ में तनुश्री व नितिन ने मारी बाजी
जिला प्रशासन के तत्वाधान में आयोजित हुई मैराथन दौड़
देहरादून। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस रजत जयंती समारोह के अवसर पर जिला प्रशासन के तत्वाधान में...
क्राइम
युवती को चापड़ दिखाने वाला युवक गिरफ्तार
देहरादून। थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस के मुताबिक आज मंगलवार को 112 के माध्यम से राजीव नगर में एक व्यक्ति द्वारा एक लड़की को चांपड़...
राजनीति
आईटी पार्क भू आवंटनः सीएस से मिला कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल
राज्य सरकार की पारदर्शिता और नीतियां सवालों में: प्रीतम
देहरादून। आईटी पार्क की जमीन को प्राईवेट बिल्डर को 90 साल की लीज पर आबंटित...










