ड्रग्स माफियाओं पर एसटीएफ का प्रहार

0
1303
 dipr

देहरादून। ड्रग्स माफियाओं पर कडा प्रहार करते हुए स्पेशल टास्क फाॅर्स (एसटीएफ) देहरादून ने जहा एक ओर नशीले इंजेक्शन पकड़े तो वही लाखों रुपए की चरस पकड़ने में भी सफलता हाथ लगी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि ड्रग्स-फ्री अभियान के अंतर्गत एसटीएफ की ए.एन.टी.एफ टीम (एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स) की एक टीम द्वारा कोतवाली गंगनहर पुलिस के साथ संयुक्त कार्यवाही करते हुए कल देर शाम मुखबिर की सूचना पर जनपद हरिद्वार पाडली गुज्जर रोड के पास से अभियुक्त हसीन पुत्र शकील निवासी जिला सहारनपुर को उस समय गिरफ्तार किया गया जब वह हरिद्वार में नशीले इंजेक्शन बेचने आ रहा था। उसके पास से करीब 550 प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन बरामद किए गए। वही दूसरी ओर एक अन्य सूचना पर करवाई करते हुए टीम द्वारा जनपद देहरादून में थाना पटेल नगर क्षेत्र में अभियुक्त दयाराम चौहान पुत्र सेंजीराम निवासी उत्तरकाशी को पाम सिटी के पास से 467 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया गया। बताया कि उक्त दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध संबंधित थानों में एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कराया गया है।

LEAVE A REPLY