पुलिस कार्मिकों के लिए की अलाव की व्यवस्था

0
1675
 dipr

देहरादून/पौड़ी। पौड़ी पुलिस द्वारा बढ़ती ठंड को देखते हुए रात्रिकालीन ड्यूटी करने वाले पुलिस कार्मिकों हेतु अलाव एवं गर्म चाय की व्यवस्था करायी जा रही है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्वेता चौबे द्वारा बढ़ती ठंड के मद्देनजर समस्त थाना प्रभारियों को रात्रि ड्यूटी पर नियुक्त कर्मचारियों को चाय पिलाने व उनके लिए अलाव की व्यवस्था करने हेतु निर्देशित किया गया है। ताकि रात्रि गश्त ड्यूटी में कर्मचारी अपनी ड्यूटी मुस्तैदी से कर सके। निर्गत निर्देशों के क्रम में रात्रिकालीन पिकेट व गश्त ड्यूटी में नियुक्त पुलिस बल को गर्म चाय-बिस्किट उपलब्ध कराये गये। साथ ही पिकेट व गश्त ड्यूटी में नियुक्त पुलिस बल के लिए अलाव की व्यवस्था भी की गयी। एसएसपी श्वेता चौबे का कहना है कि इस प्रकार की छोटी सी अपितु महत्वपूर्ण सुविधा से पुलिस कार्मिकों में अपनी ड्यूटी को और भी लगन एवं मेहनत से करने का जोश एवं जज्बा पैदा होता है। यह व्यवस्था जनपद के प्रत्येक थाना क्षेत्रान्तर्गत उपलब्ध करायी जा रही है।

LEAVE A REPLY