देहरादून। पुलिस ने स्मैक के साथ पति पत्नी को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनको न्यायालय में पेश किया जहां से उनको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार रायवाला थाना पुलिस ने सप्तऋषि रोड तिराहे के पास मोटरसाईकिल सवार महिला पुरूष को रूकने का इशारा किया तो वह वाहन को तेजी से भगा ले गये। पुलिस ने पीछा कर उनको थोडी दूरी पर ही पकड लिया। तलाशी लेने पर पुलिस ने उनके कब्जे से 19 ग्राम स्मैक बरामद कर ली। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम जितेन्द्र तोमर पुत्र कृपाल सिंह व प्रीति पत्नी जितेन्द्र तोमर निवासी बिरला फार्म हरिपुर कलां रायपुर बताया। पुलिस ने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनको न्यायालय में पेश किया जहां से उनको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
खेल
मैराथन दौड़ में तनुश्री व नितिन ने मारी बाजी
जिला प्रशासन के तत्वाधान में आयोजित हुई मैराथन दौड़
देहरादून। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस रजत जयंती समारोह के अवसर पर जिला प्रशासन के तत्वाधान में...
क्राइम
सफलता: एक लाख का ईनामी बदमाश गिरफ्तार
देहरादून। ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत दून पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए बिहार के कुख्यात कल्लू गैंग से जुड़े एक लाख रुपये के...
राजनीति
आईटी पार्क भू आवंटनः सीएस से मिला कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल
राज्य सरकार की पारदर्शिता और नीतियां सवालों में: प्रीतम
देहरादून। आईटी पार्क की जमीन को प्राईवेट बिल्डर को 90 साल की लीज पर आबंटित...








