दो शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, स्कूटी बरामद

0
200

देहरादून। थाना क्लेमेनटाउन क्षेत्र अंतर्गत में हुई वाहन चोरी का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार कुछ दिन पूर्व अर्चना पवार पुत्री सरदार सिंह पवार निवासी बनियावाला अर्काडिया ग्रांट, बड़ोवाला, थाना बसंत विहार द्वारा ऑनलाइन ई- FIR की गई की थी जिसमें उन्होंने उनकी स्कूटी संख्या (Uk07AZ-2192) को बुद्धा टेंपल के पास से चोरी होने की सूचना दी गई थी। घटना के अनावरण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा दिये गए निर्देशों के अनुपालन में थाना क्लेमेंटटाउन पर अलग- अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया। गठित टीमों द्वारा घटनास्थल के आसपास के लगभग 67 सीसीटीवी कैमरों को चैक करते हुए वाहन चोरी की घटनाओं में प्रकाश में आये वाहन चोरों का सत्यापन कर उनकी अध्यतन स्थिति की जानकारी प्राप्त की गयी। सी0सी0टी0वी0 फुटेजों के अवलोकन में एक व्यक्ति उक्त स्कूटी चोरी कर ले जाते हुये दिखायी दिया, जिस पर घटनास्थल के आसपास किये गये सत्यापन से उक्त हुलिये के व्यक्तियों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई तथा पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर विगत रात्रि चमारी खेड़ा थाना फतेहपुर से घटना में शामिल दो आरोपियों शुभम उर्फ सोनू पुत्र प्रवीण कुमार निवासी बडैडी घूघ्घू, थाना फतेहपुर, जिला सहारनपुर व सतीश कुमार उर्फ परले पुत्र बृजपाल निवासी उपरोक्त को चोरी की स्कूटी के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपी आपराधिक प्रवर्ति के हैं और इनके खिलाफ पूर्व में भी कई मुकदमें दर्ज हैं। अभियुक्तो का पूर्व में जनपद हरिद्वार से भी चोरी की घटना में जेल जाना प्रकाश में आया है, जिसके संबंध में जानकारी की जा रही है।

LEAVE A REPLY