देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में माँ धारी देवी एवं भगवान श्री नागराजा देव डोली शोभायात्रा 2024 का शुभारंभ किया। उन्होंने देव डोलियों की विधिवत पूजा-अर्चना कर सभी राज्यवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि देव डोलियों की परंपरा देवभूमि उत्तराखण्ड की संस्कृति का अभिन्न अंग होने के साथ ही हम सभी की अटूट आस्था और विश्वास का प्रतीक भी है। आध्यात्मिक महत्व से परिपूर्ण यह परंपरा हम सभी को ईश्वर से जोड़ने का अलौकिक माध्यम है। इस अवसर पर उपाध्यक्ष उत्तराखण्ड संस्कृति साहित्य एवं कला परिषद मधु भट्ट भी उपस्थित थीं। आचार्य मधुसूदन जुयाल, राजदीप भट्ट एवं मनोज धस्माना आदि द्वारा मुख्यमंत्री को देव डोलियों की शोभायात्रा की जानकारी भी दी गई।
खेल
मैराथन दौड़ में तनुश्री व नितिन ने मारी बाजी
जिला प्रशासन के तत्वाधान में आयोजित हुई मैराथन दौड़
देहरादून। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस रजत जयंती समारोह के अवसर पर जिला प्रशासन के तत्वाधान में...
क्राइम
सफलता: एक लाख का ईनामी बदमाश गिरफ्तार
देहरादून। ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत दून पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए बिहार के कुख्यात कल्लू गैंग से जुड़े एक लाख रुपये के...
राजनीति
आईटी पार्क भू आवंटनः सीएस से मिला कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल
राज्य सरकार की पारदर्शिता और नीतियां सवालों में: प्रीतम
देहरादून। आईटी पार्क की जमीन को प्राईवेट बिल्डर को 90 साल की लीज पर आबंटित...









