देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी सोनिका ने आज आईएसबीटी एवं अन्य स्थानों पर टीम के साथ सफाई करते हुए जनपद में स्वच्छता अभियान का विधिवत् शुभारंभ किया। जिलाधिकारी के नेतृत्व में समाजसेवी, नगर निगम के अधिकारियों/ कार्मिकों एवं पर्यावरण मित्रों ने आईएसबीटी परिसर में सफाई अभियान चलाया। डीएम ने जनपद वासियों से चलाए जा रहे सफाई अभियान में प्रतिभाग करने के लिए अपील की। टीम द्वारा शहर के पंचायती मंदिर, दर्शन लाल चौक, पल्टन बाजार, रेलवे स्टेशन सहित विभिन्न स्थलों में सफाई अभियान चलाया गया। वही जिलाधिकारी के निर्देशन पर रेखीय विभाग के अधिकारियों द्वारा सेलाकुई, विकासनगर, डोईवाला, ऋषिकेश आदि क्षेत्र में भी अधिकारियों, स्वयसेवी, पर्यावरण मित्रो द्वारा सफाई अभियान चलाया गया। जिलाधिकारी ने सभी जनपदवासियों से कूड़े को सुव्यवस्थित रखते हुए, गीला एवं सुखा कूड़ा घरों से ही अलग- अलग करने, कूड़ा निर्धारित स्थान एवं कूड़ा उठान वाहनों में डालने तथा शहर सहित समस्त जनपद को स्वच्छत रखने में सहयोग करने का अनुरोध किया। स्वच्छता अभियान में विधायक धर्मपुर विनोद चमोली, नगर आयुक्त नगर निगम गौरव कुमार, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रामजीशरण शर्मा, नगर मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह, उप नगर आयुक्त गोपाल बेनीवाल, मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अविनाश खन्ना, सहायक नगर आयुक्त शांति प्रसाद जोशी , विजय प्रताप चौहान सहित समस्त सफाई निरीक्षक, सुपरवाइजर, पर्यावरण मित्र, जनप्रतिनिधि तथा समाजसेवी सम्मिलित रहे।
खेल
मैराथन दौड़ में तनुश्री व नितिन ने मारी बाजी
जिला प्रशासन के तत्वाधान में आयोजित हुई मैराथन दौड़
देहरादून। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस रजत जयंती समारोह के अवसर पर जिला प्रशासन के तत्वाधान में...
क्राइम
सफलता: एक लाख का ईनामी बदमाश गिरफ्तार
देहरादून। ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत दून पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए बिहार के कुख्यात कल्लू गैंग से जुड़े एक लाख रुपये के...
राजनीति
आईटी पार्क भू आवंटनः सीएस से मिला कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल
राज्य सरकार की पारदर्शिता और नीतियां सवालों में: प्रीतम
देहरादून। आईटी पार्क की जमीन को प्राईवेट बिल्डर को 90 साल की लीज पर आबंटित...









