देहरादून। मोबाइल लूट की घटना को अजांम देने वाले दो शातिर अभियुक्तों को सेलाकुई पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार गत दिवस सिंधु पुत्री झूलन प्रसाद निवासी सहसपुर द्वारा थाना सेलाकुई पर एक प्रार्थना पत्र दिया गया की सहसपुर से सेलाकुई की ओर मुख्य मार्ग पर जाते समय पीछे से आये दो अज्ञात मोटरसाइकिल सवार व्यक्तियों द्वारा उनका मोबाइल छीन लिया और मौके से फरार हो गए। उक्त प्रार्थना पत्र पर तत्काल थाना सेलाकुई पुलिस ने अभियोग पंजीकृत कर मामले के खुलासे हेतु टीम का गठन किया। गठित टीम द्वारा घटना स्थल के आस-पास के सीसीटीवी कैमरों को चैक करते हुए घटना में शामिल अभियुक्तों की जानकारी हेतु स्थानीय मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया, साथ ही पूर्व में मोबाइल लूट की घटना में प्रकाश में आये अभियुक्तों के सम्बंध में जानकारी एकत्रित कर उनकी अध्यतन स्थिति की जानकारी की गई। टीम द्वारा किये गये प्रयासो से देर रात घटना में शामिल दोनों अभियुक्तों आकाश व विकास निवासी भाऊवाला को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा सेलाकुई क्षेत्र से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों की तलाशी लेने पर उनके पास से घटना में लूटा गया मोबाइल तथा एक-एक अवैध चाकू बरामद हआ। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार दोनो अभियुक्त सगे भाई है, जो पूर्व में भी मादक पदार्थो की तस्करी तथा मोबाईल लूट की घटनाओं में जेल जा चुके है। दोनो अभियुक्तों द्वारा वर्ष 2023 में इन्दिरानगर, बसंतबिहार क्षेत्र में भी मोबाइल लूट की घटना को अंजाम दिया गया था, जिसमें पुलिस द्वारा उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था तथा कुछ दिन पूर्व ही दोनो अभियुक्त जेल से बाहर आये थे।
खेल
मैराथन दौड़ में तनुश्री व नितिन ने मारी बाजी
जिला प्रशासन के तत्वाधान में आयोजित हुई मैराथन दौड़
देहरादून। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस रजत जयंती समारोह के अवसर पर जिला प्रशासन के तत्वाधान में...
क्राइम
युवती को चापड़ दिखाने वाला युवक गिरफ्तार
देहरादून। थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस के मुताबिक आज मंगलवार को 112 के माध्यम से राजीव नगर में एक व्यक्ति द्वारा एक लड़की को चांपड़...
राजनीति
आईटी पार्क भू आवंटनः सीएस से मिला कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल
राज्य सरकार की पारदर्शिता और नीतियां सवालों में: प्रीतम
देहरादून। आईटी पार्क की जमीन को प्राईवेट बिल्डर को 90 साल की लीज पर आबंटित...










