देहरादून। शादी समारोह में बुजुर्ग महिला के साथ हुई कुण्डल लूट की घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने लूटे गये कुण्डल के साथ एक शातिर अभियुक्त को गिरफ़्तार किया है। जानकारी के अनुसार कोतवाली डालनवाला क्षेत्र अंतर्गत स्थित एक वैडिंग प्वाइंट में गत दिवस शादी समारोह के दौरान अज्ञात व्यक्ति द्वारा एक बुजुर्ग महिला के कुण्डल लूटने की घटना को अंजाम दिया गया था। जाँच में जुटि पुलिस ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर आसपास के सीसीटीवी को खंगाला जिससे पुलिस को आरोपी के बारे में कुछ अहम सुराग हाथ लगे। परिणामस्वरूप घटना को अजांम देने वाले अभियुक्त मनीष नेगी पुत्र मनवीर सिंह नेगी निवासी ओल्ड नेहरू कालोनी निकट गोल चक्कर, थाना नेहरू कालोनी, को आज पुलिस टीम ने बलबीर रोड पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त की तलाशी लेने पर उसके पास से बुजुर्ग महिला से लूटा हुआ कुण्डल भी बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया जंहा से उसे जेल भेज दिया गया।
खेल
मैराथन दौड़ में तनुश्री व नितिन ने मारी बाजी
जिला प्रशासन के तत्वाधान में आयोजित हुई मैराथन दौड़
देहरादून। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस रजत जयंती समारोह के अवसर पर जिला प्रशासन के तत्वाधान में...
क्राइम
सफलता: एक लाख का ईनामी बदमाश गिरफ्तार
देहरादून। ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत दून पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए बिहार के कुख्यात कल्लू गैंग से जुड़े एक लाख रुपये के...
राजनीति
आईटी पार्क भू आवंटनः सीएस से मिला कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल
राज्य सरकार की पारदर्शिता और नीतियां सवालों में: प्रीतम
देहरादून। आईटी पार्क की जमीन को प्राईवेट बिल्डर को 90 साल की लीज पर आबंटित...









