देहरादून। शराबी पिता ने नशे की हालत में अपनी दो साल की बेटी को पीट-पीट कर मार दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार बंजारावाला निवासी नीरा ने पटेलनगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि वह अपने पति आनंद सिंह व बेटी नित्या उम्र 2 वर्ष के साथ किराये के मकान में रहती है। उसका पति जो कि आर्मी में कार्यरत है जब भी छुटृी पर घर आता है तो घर पर ही शराब का सेवन करता है व अपनी दो साल की बेटी को बेवजह ही मारता पिटता रहता था। वह जब भी अपने पति का विरोध करती तो वह उसको भी धमकाता था। उसको भरोसा था की वह कुछ दिनों में समझ जायेगा तो बेटी को नही मारेगा पिटेगा लेकिन यह सिलसिला चलता रहा। उन्होंने बताया कि 10 जनवरी 2024 को भी उसने घर पर ही शराब का सेवन किया और अपनी बेटी को बहुत बुरी तरह मारने पीटने लगा जिस कारण उसकी बेटी बहुत ही गम्भीर अवस्था में पहुंच गई जिसके बाद वह आनन फानन में उसे अस्पताल लेकर गई जंहा उपचार के दौरान उसकी बेटी की मृत्यु हो गई। वही घटना के बाद से आरोपी फरार है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
खेल
मैराथन दौड़ में तनुश्री व नितिन ने मारी बाजी
जिला प्रशासन के तत्वाधान में आयोजित हुई मैराथन दौड़
देहरादून। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस रजत जयंती समारोह के अवसर पर जिला प्रशासन के तत्वाधान में...
क्राइम
सफलता: एक लाख का ईनामी बदमाश गिरफ्तार
देहरादून। ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत दून पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए बिहार के कुख्यात कल्लू गैंग से जुड़े एक लाख रुपये के...
राजनीति
आईटी पार्क भू आवंटनः सीएस से मिला कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल
राज्य सरकार की पारदर्शिता और नीतियां सवालों में: प्रीतम
देहरादून। आईटी पार्क की जमीन को प्राईवेट बिल्डर को 90 साल की लीज पर आबंटित...








