हरिद्वार। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित एसबीआई बैंक के सामने एक तेज गति से दौड़ रही कार ने स्कूटी सवार युवती को टक्कर मार दी, जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गयी। सूचना मिलने पर पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया जंहा चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार घटना आज सुबह एक स्कूटी सवार युवती एसडीएम चौक से बैंक की ओर आ रही थी, जैसे ही वह बैंक के समीप पहुंची तो सामने से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। हादसे को अंजाम देकर कार सवार मौके से फरार हो गया। वहीं मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। वहीं लोगों द्वारा सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि युवती की सांस चल रही है जिस पर पुलिस तुरंत युवती को सिविल अस्पताल रुड़की लेकर गई जहां चिकित्सकों ने उसकी जांच की। काफी कोशिशों के बाद भी युवती को बचाया नहीं जा सका और उसकी मौत हो गई। युवती की पहचान सिमरन कौर पुत्री राजविंद्र सिंह निवासी ज्वालापुर के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि सिमरन रुड़की केएल पॉलिटेक्निक इलेक्ट्रिकल ब्रांच की तृतीय वर्ष की छात्रा थी। उसके पिता पिटकुल में तैनात है। वहीं पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है और कार सवार की तलाश शुरू कर दी है।
खेल
मैराथन दौड़ में तनुश्री व नितिन ने मारी बाजी
जिला प्रशासन के तत्वाधान में आयोजित हुई मैराथन दौड़
देहरादून। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस रजत जयंती समारोह के अवसर पर जिला प्रशासन के तत्वाधान में...
क्राइम
युवती को चापड़ दिखाने वाला युवक गिरफ्तार
देहरादून। थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस के मुताबिक आज मंगलवार को 112 के माध्यम से राजीव नगर में एक व्यक्ति द्वारा एक लड़की को चांपड़...
राजनीति
आईटी पार्क भू आवंटनः सीएस से मिला कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल
राज्य सरकार की पारदर्शिता और नीतियां सवालों में: प्रीतम
देहरादून। आईटी पार्क की जमीन को प्राईवेट बिल्डर को 90 साल की लीज पर आबंटित...








