देहरादून। विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन में कैंसर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जागरूकता कार्यक्रम के दौरान महंत इंद्रेश अस्पताल से आए कैंसर विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा उपस्थित पुलिस कर्मियों व उनके परिजनों को कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के प्रति जागरुक करते हुए कैंसर के कारणों, उसके प्रभाव व लक्षणों, उपचार तथा रोकथाम के उपायों के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। इस दौरान महंत इंद्रेश हॉस्पिटल के कैंसर सर्जरी विभाग के विभागाध्यक्ष पंकज कुमार गर्ग द्वारा व्याख्यान के माध्यम से उपस्थित पुलिसकर्मियों के परिजनों को जागरूक किया तथा बचाव के उपायो के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। जागरूकता कार्यक्रम में महंत इंद्रेश हॉस्पिटल से आये अन्य सहयोगी स्टाफ, पुलिस अधिकारी/ कर्मचारीगण तथा उनके परिवारजन मौजूद रहे।
खेल
मैराथन दौड़ में तनुश्री व नितिन ने मारी बाजी
जिला प्रशासन के तत्वाधान में आयोजित हुई मैराथन दौड़
देहरादून। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस रजत जयंती समारोह के अवसर पर जिला प्रशासन के तत्वाधान में...
क्राइम
युवती को चापड़ दिखाने वाला युवक गिरफ्तार
देहरादून। थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस के मुताबिक आज मंगलवार को 112 के माध्यम से राजीव नगर में एक व्यक्ति द्वारा एक लड़की को चांपड़...
राजनीति
आईटी पार्क भू आवंटनः सीएस से मिला कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल
राज्य सरकार की पारदर्शिता और नीतियां सवालों में: प्रीतम
देहरादून। आईटी पार्क की जमीन को प्राईवेट बिल्डर को 90 साल की लीज पर आबंटित...










