टिहरी। मादक पदार्थ की तस्करी की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार गत दिवस नई टिहरी कोतवाली पुलिस को क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों के तस्करी होने की सूचना मिली। जिस पर कारवाई करते हुए प्रभारी निरीक्षक कोतवाली के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत स्थित बौराडी नई टिहरी हवा महल के पास से अभियुक्त सोबन लाल पुत्र सुंदरलाल निवासी ग्राम लबाई पट्टी खास पोस्ट ऑफिस पोखाल जनपद टिहरी गढ़वाल को गिरफ्तार किया। मौके से अभियुक्त के कब्जे से एक लाल रंग के बैग में 2 किलो 100 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार अभियुक्त के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
खेल
मैराथन दौड़ में तनुश्री व नितिन ने मारी बाजी
जिला प्रशासन के तत्वाधान में आयोजित हुई मैराथन दौड़
देहरादून। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस रजत जयंती समारोह के अवसर पर जिला प्रशासन के तत्वाधान में...
क्राइम
युवती को चापड़ दिखाने वाला युवक गिरफ्तार
देहरादून। थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस के मुताबिक आज मंगलवार को 112 के माध्यम से राजीव नगर में एक व्यक्ति द्वारा एक लड़की को चांपड़...
राजनीति
आईटी पार्क भू आवंटनः सीएस से मिला कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल
राज्य सरकार की पारदर्शिता और नीतियां सवालों में: प्रीतम
देहरादून। आईटी पार्क की जमीन को प्राईवेट बिल्डर को 90 साल की लीज पर आबंटित...









