देहरादून। रायपुर पुलिस ने पोक्सो व अपहरण के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी न्यायालय में सरेंडर करने की फिराक में था। उल्लेखनीय है कि 19 दिसंबर 23 को रायपुर निवासी एक महिला द्वारा थाना रायपुर में अपनी नाबालिग पुत्री के गुम होने के सम्बन्ध में एक प्रार्थना पत्र दिया गया था। पुलिस टीम द्वारा गुमशुदा नाबालिग के परिजनों, आस-पास रहने वाले लोगों व उसके दोस्तों से पूछताछ की गयी तो जानकारी मिली की अपहृता को आरोपी बहला फुसलाकर अपने साथ भगाकर बिहार ले गया है। आरोपी की पहचान आनन्द कुमार पुत्र रविन्द्र कुमार मांझी निवासी आमगाछी कालोनी थाना पलासी, जिला अररिया, बिहार, उम्र 21 वर्ष के रूप मे हुई। मामले मे तत्काल कार्यवाही करते हुए एक पुलिस टीम को बिहार रवाना किया गया। पुलिस टीम द्वारा आरोपी के घर से अपहृत नाबालिग बालिका को बरामद किया गया जबकि आरोपी घर से फरार हो गया। नाबालिका का मेडिकल कराकर बयान अंकित किये गये। मेडिकल में नाबालिग बालिका का गर्भवती निकली। पुलिस टीम द्वारा लगातार आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास हेतु बिहार व अन्य सम्भावित स्थानों पर दबिश दी गयी, जिसमें पुलिस टीम को जानकारी मिली कि वर्तमान में आरोपी पठानकोट पंजाब में रह रहा है। पुलिस टीम द्वारा पठानकोट पंजाब में दबिश दी गयी तो जानकारी मिली कि आरोपी पठानकोट पंजाब से न्यायालय में आत्मसमर्पण हेतु देहरादून निकला है, जिस पर पंजाब रवाना टीम व थाना स्तर से गठित दूसरी टीम द्वारा आज गुजरोवाली में आरोपी के भाई के घर से उसको गिरफ्तार किया गया। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।
खेल
मैराथन दौड़ में तनुश्री व नितिन ने मारी बाजी
जिला प्रशासन के तत्वाधान में आयोजित हुई मैराथन दौड़
देहरादून। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस रजत जयंती समारोह के अवसर पर जिला प्रशासन के तत्वाधान में...
क्राइम
सफलता: एक लाख का ईनामी बदमाश गिरफ्तार
देहरादून। ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत दून पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए बिहार के कुख्यात कल्लू गैंग से जुड़े एक लाख रुपये के...
राजनीति
आईटी पार्क भू आवंटनः सीएस से मिला कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल
राज्य सरकार की पारदर्शिता और नीतियां सवालों में: प्रीतम
देहरादून। आईटी पार्क की जमीन को प्राईवेट बिल्डर को 90 साल की लीज पर आबंटित...









