गुप्ता बंधुओं की गिरफ्तारी के बाद सफेदपोश दलाल सक्रिय

0
73

हाइ प्रोफाइल गुप्ता बंधुओं की हो उच्च स्तरीय जांच: धस्माना

परिजनों से मिले सूर्यकांत धस्मना

देहरादून। बिल्डर सतेन्द्र साहनी उर्फ बाबा साहनी के द्वारा आत्महत्या करने के मामले में सहारनपुर के गुप्ता बंधुओं की गिरफ्तारी के बाद शहर में सफेद पोशाक दलाल सक्रिय हो गये हैं जोकि आरोपियों को बचाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाए हुए हैं। गत दिनों शहर के सबसे बड़े बिल्डर सतेन्द्र साहनी उर्फ बाबा साहनी ने निर्माणाधीन बिल्डिंग से कूद कर आत्महत्या कर ली थी। आत्महत्या से पहले उन्होंने एक सुसाइड नोट छोड़ा था। जिसमें उन्होंने शहर के कुछ बिल्डरो व सफेद पोशो के साथ ही सहारनपुर के गुप्ता बंधुओं का नाम भी लिखा था। जिसके बाद पुलिस ने गुप्ता बंधुओं को गिरफ्तार कर लिया था। गुप्ता बंधुओं की गिरफ्तारी के बाद शहर में सफेद पोश दलाल सक्रिय हो गये और उन्होंने अधिकारियों को फोन कर गुप्ता बंधुओं के पक्ष में फोन करने शुरू कर दिये और सिफारिश करने का दौर शुरू हो गया। जिससे यह बात तो साबित हो गयी कि दलालों का कोई धर्म नहीं होता। उनके लिए दूसरे की जान का कोई मोल नही है। विश्वसनीय सूत्रों की माने तो ये सफेद पोश दलाल हर हाल में आरोपी गुप्ता बंधुओं को सलाखों के पीछे से निकालना चाहते हैं। चर्चा तो यंहा तक है कि जेल प्रशासन भी सफेद पोश दलालों के कहने पर आरोपियों के आगे नतमस्तक हो रखा है। बताया जा रहा है कि ये सफेद पोश दलाल अपनी ऊँची पहुँच का फायदा उठा कर आरोपियों को हर सुविधा भी उपलब्ध कराने में जुटे हुए हैं। चर्चा यह भी है कि सफेद पोश दलाल आरोपियों की जमानत के लिए भी पैरवी करने में भी लगे हैं। वही कांग्रेस नेता सूर्यकांत धस्माना ने आज साहनी परिवार से मिल कर उनको सांत्वना दी व इस प्रकरण में दोषी लोगों के खिलाफ कार्यवाही में पूरी मदद का भरोसा दिया। उनका कहना है कि आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाले अजय गुप्ता व अनिल गुप्ता को किन लोगों का संरक्षण प्राप्त है इसकी उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए क्यूंकि ये दोनों लोग दक्षिण अफ्रीका में वांछित थे व इनकी गतिविधियां हमेशा संदिग्ध रही हैं और ये अन्य बड़े अपराधों में शामिल हो सकते हैं। श्री धस्माना ने कहा कि गुप्ता बंधुओं की पहुंच बड़ी राजनैतिक हस्तियों से है और एक जमाने में उत्तराखंड राज्य सरकार में उनको मंत्री का दर्जा व जेड सुरक्षा भी मुहैय्या करवाई गई थी। श्री धस्माना ने कहा कि देहरादून में गुप्ता बंधुओं के घर इनकम टैक्स के छापे व दक्षिण अफ्रीका में उनके खिलाफ कार्यवाही के बावजूद वे भारत व उत्तराखंड तथा उत्तरप्रदेश में लगातार सक्रिय रह कर जिस प्रकार की गतिविधियां कर रहे हैं यह बिना राजनैतिक व प्रशासनिक संरक्षण के संभव नहीं है।

LEAVE A REPLY