देहरादून। लाखों रुपए कीमत की कोकीन के साथ पुलिस ने कोबरा गैंग के शातिर विदेशी पैडलर को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार थाना राजपुर पुलिस को मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि कोबरा गैंग का मुख्य पैडलर दिल्ली से कोकीन की सप्लाई करने देहरादून आया है, जिस पर पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान कुठाल गेट बैरियर ओल्ड मसूरी रोड के पास से एक विदेशी नागरिक नासूर जेहरा हेमेद हाल निवासी क्लेमेंटटाउन को 68 ग्राम अवैध कोकीन के साथ गिरफ्तार किया गया। एसएसपी अजय सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि बरामद हुई कोकिंन की कीमत लगभग 50 लाख रुपए के आसपास है। उन्होंने बताया कि पकड़ा गया आरोपी दिल्ली से देहरादून तक कोकीन सप्लाई का मुख्य विदेशी पैडलर है। पूर्व में भी कोबरा गैंग के तीन विदेशी पैडलरों सहित सात अभियुक्तो को राजपुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। उन्होंने बताया कि अभियुक्तों द्वारा देहरादून में आयोजित बड़ी-बड़ी पार्टियों, कॉलेज, स्कूल व अन्य स्थानों पर डिमांड के हिसाब से कोकीन की सप्लाई की जाती है, जिसके लिए उन्हें अपना कमीशन मिलता है। अभियुक्त उक्त कोकीन को सप्लाई करने के लिये दिल्ली से लाया था।
खेल
मैराथन दौड़ में तनुश्री व नितिन ने मारी बाजी
जिला प्रशासन के तत्वाधान में आयोजित हुई मैराथन दौड़
देहरादून। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस रजत जयंती समारोह के अवसर पर जिला प्रशासन के तत्वाधान में...
क्राइम
युवती को चापड़ दिखाने वाला युवक गिरफ्तार
देहरादून। थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस के मुताबिक आज मंगलवार को 112 के माध्यम से राजीव नगर में एक व्यक्ति द्वारा एक लड़की को चांपड़...
राजनीति
आईटी पार्क भू आवंटनः सीएस से मिला कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल
राज्य सरकार की पारदर्शिता और नीतियां सवालों में: प्रीतम
देहरादून। आईटी पार्क की जमीन को प्राईवेट बिल्डर को 90 साल की लीज पर आबंटित...










