पुलिस ने किया निजी शिक्षण संस्थान का औचक निरीक्षण
देहरादून। क्षेत्राधिकारी प्रेमनगर के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस, प्रशासन तथा डाक्टरों की संयुक्त टीम द्वारा बिधौली स्थित एक निजी शिक्षण संस्थान का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान संस्थान में अध्यनरत छात्र-छात्राओं में से 17 छात्र-छात्राओं का ड्रग्स किट से रेन्डमली यूरिन टेस्ट किया गया। टेस्ट के उपरान्त सभी छात्र-छात्राओं की रिपोर्ट निगेटिव आई। एसएसपी अजय सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि दून पुलिस द्वारा ड्रग्स फ्री कैम्पस अभियान षुरू किया गया है। ड्रग्स की रोेकथाम हेतु पुलिस द्वारा उक्त संस्थान में औचक निरीक्षण किया गया। उन्होने बताया कि शिक्षण संस्थान में पढने वाले सभी छात्र छात्राओं से पूर्व में ही एडमिशन के दौरान उनका ड्रग्स टेस्ट कराये जाने हेतु कन्सर्ट फार्म भराये गये थे। जिसके बाद उक्त कार्यवाही का अमल में लाया गया। उन्होने बताया कि जल्द ही अन्य शिक्षण संस्थानो में भी औचक निरीक्षण की कार्यवाही जल्द अमल में लाई जायेगी। उन्होने नशे में लिप्त छात्र-छात्राओं को स्पष्ट संदेश कि या तो नशे का परित्याग करें अन्यथा कडी कार्यवाही हेतु तैयार रहें। अभियान के दौरान उपजिलाधिकारी विकासनगर, क्षेत्राधिकारी प्रेमनगर, तहसीलदार विकासनगर, एडीशन सीएमओ, थानाध्यक्ष प्रेमनगर, चिकित्सक तथा लैब टैक्नीशियन आदि मौजूद रहे।










