डीजी सूचना ने लिखा एसएसपी को पत्र, छवि धूमिल करने वालों पर कारवाई की मांग

0
65

देहरादून। सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने दी एसएसपी देहरादून अजय सिंह को तहरीर देकर सोशल मीडिया में उनके खिलाफ भ्रामक पोस्ट डालकर सरकार और खुद की छवि को खराब करने का आरोप लगाया है। शिकायती पत्र में उन्होंने कहा कि कुछ लोगों द्वारा सोशल मीडिया में फेक आईडी बनाकर उनके विभाग और उनकी व्यक्तित्व छवि को बदनाम कर रहे है। उन्होंने उक्त प्रकरण की जांच करवाते हुए संबंधित लोगो के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही करने का अनुरोध किया है। वहीं एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि डीजी सूचना की तरफ से शिकायत प्राप्त हुई है। उन्होंने कई स्क्रीनशॉट भी भेजे हैं जिससे यह प्रतीत होता है कि यह एक साजिश के तहत किया जा रहा है। इस प्रार्थना पत्र को साइबर सेल में प्रशिक्षण के लिए भेजा गया है। साइबर सेल की रिपोर्ट आने के बाद इस पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY