धनतेरस पर यातायात व्यवस्था चरमराई, जाम से हलकान हुए शहरवासी

0
76

देहरादून। धनतेरस पर राजधानी के बाजारों व मुख्य मार्गों पर भारी भीड के चलते यातायात व्यस्वस्था पूरी तरह से चरमरा गई। ट्रैफिक जाम के कारण षहरवासियों को समस्याओं से दो चार होना पडा। तो वहीं पुलिस प्रषासन यातायात का दबाव झेलने में पूरी तरह से विफल रहा जिसके कारण लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

दीवाली से पहले ही चरमराई ट्रैफिक व्यवस्था
राजधानी में दीपावली से पहले ही ट्रैफिक व्यवस्था फेल होती नजर आई। पलटन बाजार, मोती बाजार, मन्नूगंज, धामावाला बाजार, तिलक रोड, चकराता रोड, जीएमएस रोड, षिमला बायपास चैक कांवली रोड, सहारनपुर चैक सहित दर्शन लाल चैक से लेकर रिस्पना तक लोगों को ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ा। आलम ये रहा कि चंद मिंटों का रास्ता तय करने लोगों को घंटो तक लग गए। सड़कों पर वाहनों की लंबी कतार देखने को मिली।

नो-एंट्री जाने में घुसे चैपहिया वाहन
पल्टन बाजार जिससे पुलिस ने नो-एंट्री जाने घोशित किया था वहां भी लोग अपने दुपहिया व चैपहिया वाहन लेकर खरीददारी करते नजर आए। जोकि बाजारों में जाम लगने का एक मुख्य कारण रहा। आॅटो, ई-रिक्षा, लोडिंग वाहन आदि बेरोकटोक नो-एंट्री जोन में प्रवेष करते यातायात व्यवस्थाओं को ठेंगा दिखाते नजर आए। जबकि कई जगहों पर पुलिस ने बैरिकेंडिग लगा रखी थी इसके बावजूद वाहन बाजारों में कैसे प्रवेष कर गए ये पुलिस व्यवस्थाओं पर एक सवाल खडा करता है।

पुलिस के दावे निकले खोखले
त्यौहारी सीजन से पहले पुलिस प्रषासन ने अनेकों यातायात प्लान तैयार कर ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू चलाने का दावा किया था। लेकिन धनतरेस के दिन ही उनके दावों की पोल खुल गई। शहर की सड़कों पर वाहन रेंग-रेंग कर चलते रहे। हालांकि कई जगहों पर पुलिस जवान तैनात जरूर दिखे लेकिन वाहनों के बढे हुए दबाव के आगे वे भी नतमस्तक दिखे। यह कहना गलत नही होगा कि जहां पुलिस प्रषासन ने बडे बडे दावें करते हुए त्यौहारी सीजन में षहर को पूरी तरह से जाम मुक्त रखने के लिए अनेकों प्लान तैयार किए थे उनको अमलीजामा पहनाने में प्रषासन पूरी तरह से विफल रहा। जिसका खामिलयाजा आम जनता को भुगतना पडा।

LEAVE A REPLY