देहरादून। जनजातीय गौरव वर्ष के अवसर पर मुमकिन है डेवलपमेंट फाउंडेशन द्वारा ओएनजीसी के सहयोग से बुक्सा जनजाति की छात्राओं के लिए एक जागरूकता एवं स्वास्थ्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम बुक्सा जनजाति कृषक उच्च माध्यमिक विद्यालय, शेरपुर में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान डॉ. के.के.बी.एम. सुभारती अस्पताल, गौतम बुद्ध चिकित्सा महाविद्यालय आई चिकित्सा टीम ने छात्राओं को “महिला स्वास्थ्य एवं स्वच्छता” विषय पर जानकारी दी। सत्र के दौरान कुमारी प्रियांका चौधरी ने माहवारी, व्यक्तिगत स्वच्छता और इससे जुड़ी सावधानियों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि स्वच्छता अपनाने से न केवल स्वास्थ्य बेहतर होता है, बल्कि आत्मविश्वास भी बढ़ता है। फाउंडेशन की निदेशक प्रगति सडाना ने बताया कि इस पहल के अंतर्गत लगभग 200 छात्राओं को सैनिटरी पैड वितरित किए गए। उन्होंने कहा कि संस्था का उद्देश्य जनजातीय समुदाय की बालिकाओं को स्वास्थ्य, स्वच्छता और आत्म-सम्मान के प्रति जागरूक बनाना है ताकि वे गरिमा के साथ आगे बढ़ सकें।
खेल
मैराथन दौड़ में तनुश्री व नितिन ने मारी बाजी
जिला प्रशासन के तत्वाधान में आयोजित हुई मैराथन दौड़
देहरादून। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस रजत जयंती समारोह के अवसर पर जिला प्रशासन के तत्वाधान में...
क्राइम
युवती को चापड़ दिखाने वाला युवक गिरफ्तार
देहरादून। थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस के मुताबिक आज मंगलवार को 112 के माध्यम से राजीव नगर में एक व्यक्ति द्वारा एक लड़की को चांपड़...
राजनीति
आईटी पार्क भू आवंटनः सीएस से मिला कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल
राज्य सरकार की पारदर्शिता और नीतियां सवालों में: प्रीतम
देहरादून। आईटी पार्क की जमीन को प्राईवेट बिल्डर को 90 साल की लीज पर आबंटित...









