देहरादून। राजपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत तेग बहादुर रोड स्थित मिथिला छठ पूजा समिति एवं क्षेत्रीय पार्षद द्वारा आयोजित भव्य छठ पूजा कार्यक्रम में पूर्व विधायक राजकुमार ने मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता की। इस अवसर पर श्री राजकुमार ने कहा कि छठ पूजा आस्था, श्रद्धा और सामाजिक एकता का प्रतीक है। उन्होंने छठ माता से समस्त क्षेत्रवासियों के जीवन में सुख-समृद्धि, आरोग्य एवं मंगल की कामना की। इसके साथ ही उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए समिति एवं सभी सहयोगियों को साधुवाद दिया। वहीं कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने भावपूर्ण तरीके से सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित किया, जिससे संपूर्ण क्षेत्र में भक्ति और उल्लास का वातावरण बना रहा। इस अवसर पर क्षेत्रीय पार्षद निखिल कुमार, विजय रतूड़ी, अर्जुन रावत, नीरज मिश्रा, रामनाथ ठाकुर, शंकर महतो, राजेन्द्र महतो, राज मंगल, अमन रावत, अशोक शर्मा, अमित, नमन सहित अनेक व्यक्ति एवं सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।
खेल
मैराथन दौड़ में तनुश्री व नितिन ने मारी बाजी
जिला प्रशासन के तत्वाधान में आयोजित हुई मैराथन दौड़
देहरादून। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस रजत जयंती समारोह के अवसर पर जिला प्रशासन के तत्वाधान में...
क्राइम
युवती को चापड़ दिखाने वाला युवक गिरफ्तार
देहरादून। थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस के मुताबिक आज मंगलवार को 112 के माध्यम से राजीव नगर में एक व्यक्ति द्वारा एक लड़की को चांपड़...
राजनीति
आईटी पार्क भू आवंटनः सीएस से मिला कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल
राज्य सरकार की पारदर्शिता और नीतियां सवालों में: प्रीतम
देहरादून। आईटी पार्क की जमीन को प्राईवेट बिल्डर को 90 साल की लीज पर आबंटित...










