देहरादून। लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150 वीं जयंती के उपलक्ष्य में दून पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान आमजन एवं स्थानीय व्यक्तियों को पुलिस की कार्यप्रणाली के बारे में भी जानकारी दी गई। एफ०आई०आर० पंजीकरण की प्रक्रिया, साइबर अपराधों से बचाव, महिला सुरक्षा एवं हेल्पलाइन नंबरों के संबंध में आम नागरिकों को विस्तार से समझाया गया। इसके अतिरिक्त विभिन्न विषयों पर आम नागरिकों द्वारा पूछे गए प्रश्नों के उत्तर देकर उनकी जिज्ञासाओ का भी समाधान किया गया। एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने बताया कि सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में सभी अधीनस्थों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जाने के निर्देश दिए गए हैं।
खेल
मैराथन दौड़ में तनुश्री व नितिन ने मारी बाजी
जिला प्रशासन के तत्वाधान में आयोजित हुई मैराथन दौड़
देहरादून। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस रजत जयंती समारोह के अवसर पर जिला प्रशासन के तत्वाधान में...
क्राइम
सफलता: एक लाख का ईनामी बदमाश गिरफ्तार
देहरादून। ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत दून पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए बिहार के कुख्यात कल्लू गैंग से जुड़े एक लाख रुपये के...
राजनीति
आईटी पार्क भू आवंटनः सीएस से मिला कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल
राज्य सरकार की पारदर्शिता और नीतियां सवालों में: प्रीतम
देहरादून। आईटी पार्क की जमीन को प्राईवेट बिल्डर को 90 साल की लीज पर आबंटित...









