पौड़ी। नवनियुक्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार ने आज गार्द सलामी लेने के पश्चात जनपद पौड़ी गढ़वाल का कार्यभार विधिवत रूप से ग्रहण किया। कार्यभार ग्रहण के उपरांत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार ने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों से भेंट कर जनपद में कानून व्यवस्था, यातायात प्रबंधन एवं जनसेवा से संबंधित प्राथमिकताओं पर चर्चा की। श्री पंवार वर्ष 2019 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारी हैं। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने पुलिस विभाग में अपनी कार्यकुशलता, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता एवं संवेदनशील दृष्टिकोण के लिए विशिष्ट पहचान बनाई है। इससे पूर्व पुलिस अधीक्षक अपराध देहरादून, पुलिस अधीक्षक यातायात देहरादून, तथा पुलिस अधीक्षक चमोली जैसे अनेक महत्वपूर्ण पदों पर अपनी उत्कृष्ट सेवाएँ दे चुके हैं। उनके कार्यकाल में पुलिस व्यवस्था में कई नवाचार और सुधार देखने को मिले हैं, जिनका लाभ आम नागरिकों तक सीधे पहुँचा है।
खेल
मैराथन दौड़ में तनुश्री व नितिन ने मारी बाजी
जिला प्रशासन के तत्वाधान में आयोजित हुई मैराथन दौड़
देहरादून। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस रजत जयंती समारोह के अवसर पर जिला प्रशासन के तत्वाधान में...
क्राइम
सफलता: एक लाख का ईनामी बदमाश गिरफ्तार
देहरादून। ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत दून पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए बिहार के कुख्यात कल्लू गैंग से जुड़े एक लाख रुपये के...
राजनीति
आईटी पार्क भू आवंटनः सीएस से मिला कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल
राज्य सरकार की पारदर्शिता और नीतियां सवालों में: प्रीतम
देहरादून। आईटी पार्क की जमीन को प्राईवेट बिल्डर को 90 साल की लीज पर आबंटित...









