देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को इगास पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इगास पर्व की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा है कि किसी भी राज्य की लोक संस्कृति एवं लोक परम्परा उस राज्य की आत्मा होती है, इसमें इगास का पर्व भी शामिल है। हमारे लोक पर्व एवं समृद्ध सांस्कृतिक विरासत सामाजिक जीवन में जीवंतता प्रदान करने का कार्य करते हैं। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अपनी लोक संस्कृति एवं लोक परम्पराओं को आगे बढ़ाने में सहयोगी बनने की अपील की। उन्होंने कहा कि जिस तरह से संपूर्ण देश में सांस्कृतिक विरासत और गौरव की पुनर्स्थापना हो रही है, उसी तरह उत्तराखण्डवासी अपने लोकपर्व इगास को आज बडे़ उत्साह से मना रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे लोग इगास पर्व पर अपनी परम्पराओं के साथ अपने पैतृक गांवों से भी जुड़ सकें, इसके लिये राज्य में इगास पर्व पर सार्वजनिक अवकाश की परम्परा शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि हमारी युवा पीढ़ी अपनी लोक संस्कृति एवं लोक पर्वों से जुड़े, इसके भी प्रयास होने चाहिए। प्रवासी उत्तराखण्डवासियों से भी मुख्यमंत्री ने अनुरोध किया कि वे भी अपने लोक पर्व को अपने गांव में मनाने का प्रयास करें तथा प्रदेश के विकास में सहभागी बने।
खेल
मैराथन दौड़ में तनुश्री व नितिन ने मारी बाजी
जिला प्रशासन के तत्वाधान में आयोजित हुई मैराथन दौड़
देहरादून। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस रजत जयंती समारोह के अवसर पर जिला प्रशासन के तत्वाधान में...
क्राइम
सफलता: एक लाख का ईनामी बदमाश गिरफ्तार
देहरादून। ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत दून पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए बिहार के कुख्यात कल्लू गैंग से जुड़े एक लाख रुपये के...
राजनीति
आईटी पार्क भू आवंटनः सीएस से मिला कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल
राज्य सरकार की पारदर्शिता और नीतियां सवालों में: प्रीतम
देहरादून। आईटी पार्क की जमीन को प्राईवेट बिल्डर को 90 साल की लीज पर आबंटित...








