देहरादून (अनुराग जैन)। हाल ही में दिल्ली में हुई कार विस्फोट की घटना के दृष्टिगत पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में एसएसपी देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने थाना क्षेत्रो में शान्ति एंव सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत फ्लैगमार्च किये जाने के निर्देश दिये गये थे। उक्त निर्देशों के क्रम मेें बुधवार को जनपद के नगर व देहात क्षेत्र में प्रेमनगर, ऋषिकेश, पटेलनगर, कोतवाली व राजपुर क्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में पुलिस द्वारा पीएसी के साथ मिलकर फ्लैगमार्च किया गया। फ्लैगमार्च के दौरान आमजन को सुरक्षा का विश्वास दिलाते हुए सतर्कता बरतने की अपील की गई, साथ ही किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने तथा अपुष्ट खबरों को साझा न करने के सम्बंध में अवगत कराया गया। इसके अतिरिक्त अपने आस-पास किसी भी संदिग्ध वस्तु/व्यक्ति के सम्बंध में कोई भी जानकारी मिलने पर तत्काल उसे पुलिस से साझा करने हेतु बताया गया। दिल्ली में हुई घटना के बाद एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर दून पुलिस द्वारा लगातार जनपद के सभी सीमावर्ती चैक पोस्टो तथा आन्तरिक मार्गो पर लगातार सघन चैकिंग अभियान चलाते हुए जनपद की सीमाओं में प्रवेश करने वाले प्रत्येक व्यक्ति/वाहन की चैकिंग सुनिश्चित की जा रही है। साथ ही भीड-भाड वालें स्थानो/रेलवे स्टेश्न/बस स्टेशन तथा मॉल आदि में बीडीएस तथा डॉग स्कवाड की सहायता से लगातार चैकिंग की जा रही है।
खेल
मैराथन दौड़ में तनुश्री व नितिन ने मारी बाजी
जिला प्रशासन के तत्वाधान में आयोजित हुई मैराथन दौड़
देहरादून। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस रजत जयंती समारोह के अवसर पर जिला प्रशासन के तत्वाधान में...
क्राइम
युवती को चापड़ दिखाने वाला युवक गिरफ्तार
देहरादून। थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस के मुताबिक आज मंगलवार को 112 के माध्यम से राजीव नगर में एक व्यक्ति द्वारा एक लड़की को चांपड़...
राजनीति
आईटी पार्क भू आवंटनः सीएस से मिला कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल
राज्य सरकार की पारदर्शिता और नीतियां सवालों में: प्रीतम
देहरादून। आईटी पार्क की जमीन को प्राईवेट बिल्डर को 90 साल की लीज पर आबंटित...









